CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Nakti Demolition Row
Nakti Demolition Row

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा (Nakti Demolition Row) खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्रवाई को गरीबों के खिलाफ अमानवीय और “अपराधिक कृत्य” करार देते हुए सरकार पर तथ्यों को छिपाने और झूठे दावे करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी इस मामले को न्यायालय तक ले जाएगी।

Contents
  • कांग्रेस का आरोप- बारिश में गरीबों के घर तोड़ना अमानवीय
  • 72 एकड़ जमीन खाली कराने की तैयारी का दावा
  • विधायक आवास को लेकर सरकार पर विरोधाभासी बयान का आरोप
  • पुनर्वास पर भी उठाए सवाल
  • गरीबों को अतिक्रमणकारी बताना गलत: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप- बारिश में गरीबों के घर तोड़ना अमानवीय

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने नकटी गांव में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के घर तोड़कर तानाशाही रवैया अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कार्ययोजना और पर्याप्त पुनर्वास के 29 जून को बारिश के मौसम में बुलडोजर कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 85 मकानों को तोड़ा, जिनमें 25 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान भी शामिल हैं। इससे कई हितग्राही भविष्य में दोबारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जमीन पूरी तरह अवैध थी तो वहां प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन कैसे स्वीकृत हुए।

72 एकड़ जमीन खाली कराने की तैयारी का दावा

धनेन्द्र साहू ने दावा किया कि सरकार केवल खसरा नंबर 460 तक सीमित नहीं है, बल्कि कुल 29.172 हेक्टेयर (करीब 72 एकड़) भूमि खाली कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब पूरे नकटी गांव पर विस्थापन का खतरा बना हुआ है। कांग्रेस ने मांग की कि इस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

विधायक आवास को लेकर सरकार पर विरोधाभासी बयान का आरोप

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले में अलग-अलग बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन केदार कश्यप यह कह रहे हैं कि विधायकों के आवास की कोई योजना नहीं है, जबकि आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अक्टूबर 2024 में जारी पत्र में नकटी क्षेत्र की जमीन विधायकों के आवास के लिए खाली कराने का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में राजस्व मंत्री के जवाब के दौरान तत्कालीन आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी नकटी क्षेत्र को विधायकों के आवास के लिए चिन्हित होने की बात कही थी। कांग्रेस ने चुनौती दी कि यदि कांग्रेस सरकार के समय ऐसी कोई योजना स्वीकृत हुई थी तो सरकार उसका एक भी आदेश या नोटिस सार्वजनिक करे।

पुनर्वास पर भी उठाए सवाल

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय विधायक आवास का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बिना समुचित पुनर्वास के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। उनके अनुसार कई परिवारों को एक कमरे के मकान दिए गए हैं, जहां 20 से 25 सदस्य रहना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुनर्वास स्थल पर बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

गरीबों को अतिक्रमणकारी बताना गलत: कांग्रेस

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि वर्षों से रह रहे मूल ग्रामीणों को अतिक्रमणकारी बताना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गरीबों की आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है और सरकार लगातार गरीबों के मकान व दुकानों पर कार्रवाई कर रही है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार विधायकों के आवास के नाम पर गरीब परिवारों को बेघर कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रदेश में पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है तो नकटी गांव के लोगों को ही क्यों हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नकटी गांव में तोड़फोड़ तत्काल रोकी जाए और यदि विधायक आवास बनाने हैं तो किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय, कुमार मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे, अनिता शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश गुप्ता, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, भावेश बघेल, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष वर्मा, ऋषभ चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Excise Job Scam Durg: ऊंची पोस्ट का लालच देकर 6.51 लाख की ठगी, 5 लोग बने शिकार
Naxal Affected Districts India : देश में अब सिर्फ 6 जिले नक्सल प्रभावित, बस्तर में निर्णायक अभियान की तैयारी तेज
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Pendra Yard Fire : कंस्ट्रक्शन यार्ड में भीषण आग, रेल परियोजना को झटका
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?