CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojana : कोई पात्र परिवार न छूटे… डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

PM Awas Yojana : कोई पात्र परिवार न छूटे… डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
PM Awas Yojana
PM Awas Yojana

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत सर्वे से छूट गए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पत्र लिखा है। उन्होंने आवास प्लस 2.0 (Awas Plus 2.0) सर्वेक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक निर्णय लेने और छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल करने की मांग की है।

Contents
  • राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन का किया उल्लेख
  • आवास प्लस 2.0 सर्वे में सामने आईं कई समस्याएं
  • तकनीकी खामियों से भी छूटे हितग्राही
  • केंद्र सरकार से समाधान की मांग

राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन का किया उल्लेख

अपने पत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन का जिक्र किया। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के उस आश्वासन का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित नहीं रहेगा।

आवास प्लस 2.0 सर्वे में सामने आईं कई समस्याएं

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 24 जून को प्रदेशभर की ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 (Awas Plus 2.0) की पात्रता सूची प्रस्तुत की गई थी। इस दौरान कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के समय कई पात्र परिवार पलायन या अन्य कारणों से गांव में मौजूद नहीं थे, जिसके चलते उनका सर्वे नहीं हो सका और उनका नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं हो पाया।

तकनीकी खामियों से भी छूटे हितग्राही

विजय शर्मा ने पत्र में बताया कि कुछ परिवारों का सर्वेक्षण तो किया गया, लेकिन तकनीकी खामियों अथवा पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण उनका नाम पात्रता सूची में प्रदर्शित नहीं हुआ। इससे वे ग्राम सभा में दर्ज नहीं हो सके, जबकि वे योजना की पात्रता पूरी करते हैं।

केंद्र सरकार से समाधान की मांग

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से आग्रह किया कि सर्वेक्षण और तकनीकी कारणों से छूटे हुए सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे राज्य का कोई भी पात्र परिवार अपने पक्के घर के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार
New Government Colleges : रायपुर में शुरू हुए दो नए सरकारी कालेज
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Kawardha Road Accident: रात के सन्नाटे में टूटी बाइक, एक जिंदगी खत्म… और एक को अस्पताल तक पहुंचाया विधायक ने
दिल दहला देने वाली वारदात: 4 महीने की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, खेत के गड्ढे में मिला शव…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?