CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Theft Case : 250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबर खंगालकर पकड़े गए शातिर चोर, 84 हजार का चोरी का सामान बरामद

Theft Case : 250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबर खंगालकर पकड़े गए शातिर चोर, 84 हजार का चोरी का सामान बरामद

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Theft Case
Theft Case

सीजी भास्कर, 08 जुलाई।  कांकेर जिले की चारामा पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार (Theft Case) किया है। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 2000 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों के कब्जे से करीब 84 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान और नगदी बरामद की गई है।

Contents
  • दुकानों और सूने मकानों को बनाते थे निशाना
  • 250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबरों से मिला सुराग
  • फरसगांव में भी की थी चोरी
  • 84 हजार रुपये का सामान बरामद
  • मुख्य आरोपी पर पहले से 8 मामले दर्ज

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, साइबर सेल एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

दुकानों और सूने मकानों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार 30 जून की रात चारामा नगर में अज्ञात चोरों ने कई दुकानों और सूने मकानों के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, हेमर मशीन, कटर मशीन, कांसे के गिलास, चांदी की मूर्तियां और नगदी चोरी कर ली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबरों से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 2000 से अधिक मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निगरानी बदमाश सूरज देवांगन उर्फ टोटो और संजू सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने प्रमोद गंगाधर उर्फ टकसु, प्रीतम सिंह तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के सामान और नगदी को आपस में बांट लिया था तथा कुछ रकम अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दी।

फरसगांव में भी की थी चोरी

पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इसी गिरोह ने घटना वाले दिन कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब उस मामले में भी आगे की कार्रवाई कर रही है।

84 हजार रुपये का सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो गैस सिलेंडर, एक ड्रिल मशीन, एक हेमर मशीन, दो लोहे के रॉड, दो कांसे के गिलास, दो चांदी की मूर्तियां, दो मोबाइल फोन, बिना नंबर की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा 11,200 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 84 हजार रुपये आंकी गई है।

मुख्य आरोपी पर पहले से 8 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सूरज देवांगन उर्फ टोटो थाना चारामा का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी और घरफोड़ सहित आठ आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है।

वहीं आरोपी संजू सोनकर के खिलाफ दो, प्रमोद गंगाधर के खिलाफ एक तथा विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ जगदलपुर में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

सुबह 3 बजे आवाज देकर खिड़की खुलवाई, फिर हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर को मार दी गोली
Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस
Corporate Fraud Case: रायपुर में 6 महीने से गायब कंपनी मैनेजर धराया…
District Congress Reshuffle: छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त
Fake Currency Racket : एक लाख 70 हजार रुपये नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?