CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर संकट, मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रद्द करने की उठाई मांग

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर संकट, मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रद्द करने की उठाई मांग

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर संकट गहराता नजर आ रहा है। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत रद्द करने की मांग की है। इस मामले पर शीर्ष अदालत 14 जुलाई को सुनवाई करेगी। (Raja Raghuvanshi Murder Case)

सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में दावा किया है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उनका कहना है कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और केवल आरोपों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने अदालत से कहा कि जमानत रद्द करने का कोई कानूनी आधार मौजूद नहीं है और वह लगातार ट्रायल में सहयोग कर रही हैं।

हलफनामे में सोनम ने कहा कि मामले(Raja Raghuvanshi Murder Case) की चार्जशीट में 90 गवाहों के नाम शामिल हैं, लेकिन अब तक केवल चार गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि 86 गवाहों की गवाही अभी बाकी है। उनका कहना है कि ट्रायल में देरी के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं और मौजूदा गति से सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लग सकता है।

सोनम ने अदालत को यह भी बताया कि उन्हें 27 अप्रैल 2026 को जमानत मिली थी और 28 अप्रैल को जेल से रिहा किया गया था। तब से वह शिलांग में रह रही हैं और ट्रायल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं गई हैं। उन्होंने दोबारा जेल भेजे जाने का विरोध करते हुए कहा कि जमानत निरस्त करने के लिए आवश्यक कानूनी आधार इस मामले में मौजूद नहीं हैं।

दूसरी ओर, मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की है। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की पीठ ने सभी पक्षों को लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि मामले (Raja Raghuvanshi Murder Case) की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत सुनवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इसे बड़ी पीठ को भेजने पर भी विचार किया जा सकता है।

कवर्धा में फिर बवाल, रेत माफिया ने वन विकास निगम के अमले पर किया जानलेवा हमला, वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा का पीटा, वर्दी भी फाड़ी, एक अफसर का सिर फूटा
PM Modi Visit : 3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात
महुआ बीनने गए ग्रामीण की हाथी हमले में मौत, क्षेत्र में दहशत
तेलीबांधा के रेस्टोरेंट में खूनी खेल, रोहित सिंह तोमर का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर की जान लेने की…
अपनी ही कार चोरी कर FIR दर्ज कराने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया पर्दाफाश..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?