CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband Collector : दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी से आश्रम तक परखी व्यवस्थाएं, समर्पित कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

Gariaband Collector : दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी से आश्रम तक परखी व्यवस्थाएं, समर्पित कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Gariaband Collector
Gariaband Collector

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • राशन दुकान पहुंचकर हितग्राहियों से की चर्चा Gariaband Collector
  • स्कूल और आंगनबाड़ी में परखी शिक्षा और पोषण व्यवस्था
  • आदिवासी आश्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • 12 किलोमीटर पैदल चलने वाली कार्यकर्ता होंगी सम्मानित
  • अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। गरियाबंद के सुदूर वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में गुरुवार को उस समय हलचल (Gariaband Collector) बढ़ गई, जब कलेक्टर बीएस उइके अचानक सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करने पहुंच गए। उचित मूल्य दुकान से लेकर स्कूल, आंगनबाड़ी और आदिवासी आश्रम तक पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देखी और अधिकारियों को जरूरी सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की नजर एक ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भी पड़ी, जो हर सप्ताह 12 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी पैदल पार कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक सेवाएं पहुंचाती हैं। उनके समर्पण को देखते हुए कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने की घोषणा की।

Gariaband Collector
Gariaband Collector

राशन दुकान पहुंचकर हितग्राहियों से की चर्चा Gariaband Collector

कलेक्टर बीएस उइके ने ग्राम जोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से बातचीत कर समय पर राशन मिलने और खाद्यान्न की गुणवत्ता की जानकारी ली।

हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें हर महीने नियमित रूप से राशन मिल रहा है। कलेक्टर ने सेल्समैन को पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए।

स्कूल और आंगनबाड़ी में परखी शिक्षा और पोषण व्यवस्था

कलेक्टर ने नवागढ़ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार और साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दर्ज बच्चों, नियमित उपस्थिति और कुपोषित बच्चों की जानकारी ली।

इसके बाद शासकीय प्राथमिक विद्यालय नवागढ़ पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों और गणवेश वितरण की समीक्षा की। विभिन्न कक्षाओं में जाकर उन्होंने बच्चों से गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर भी परखा।

आदिवासी आश्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर और शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कुल्हाड़ीघाट का निरीक्षण (Gariaband Collector) किया। उन्होंने छात्रावास की भोजन व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, शयन व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। छात्र छात्राओं से चर्चा कर उन्होंने पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

12 किलोमीटर पैदल चलने वाली कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भालुडिग्गी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशामोतिन नेताम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि उन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित (Gariaband Collector) किया जाए। आशामोतिन नेताम हर सप्ताह 12 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी पैदल पार कर भालुडिग्गी पहुंचती हैं और वहां छह दिन रहकर आंगनबाड़ी का संचालन करती हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर संस्थागत प्रसव कराने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनांचल क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों, विद्यार्थियों और हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Dr. Ambedkar Statue Installation : नवा रायपुर विधानसभा परिसर में स्थापित होगी डा. आंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा
Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Raigarh Love Suicide Case : प्रेम संबंध में टूटन, युवक ने घर में लगाई फांसी — भावुक वीडियो ने बढ़ाई परिजनों की पीड़ा
Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय
Illegal Colony Action Raipur: निगम ने अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण पर लगाई रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?