CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Man returned home after 100 days : सोशल मीडिया से हुई पहचान, राजस्थान से रायगढ़ पहुंचा

Man returned home after 100 days : सोशल मीडिया से हुई पहचान, राजस्थान से रायगढ़ पहुंचा

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित पुटकापुरी गांव का रहने वाला युवक अचानक घर से लापता हो गया और भटकते-भटकते राजस्थान के सिरोही जिले पहुंच गया। वहां लोगों ने उसे सड़कों पर घूमते देखा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के जरिए उसकी पहचान होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने पहल कर उसे सुरक्षित रायगढ़ वापस पहुंचाया। गुरुवार को युवक ने SSP शशि मोहन सिंह से मुलाकात भी की। (Man returned home after 100 days)

Contents
  • प्रशासन ने कराई घर वापसी : Man returned home after 100 days
  • SSP ने जाना हालचाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

पुटकापुरी निवासी रामदास महंत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी कारण वह कुछ समय पहले बिना बताए घर से निकल गया था और भटकते हुए राजस्थान के सिरोही जिले पहुंच गया। सिरोही में कुछ लोगों ने उसे देखा और इसकी जानकारी राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम को दी। आश्रम के सदस्य उसे अपने साथ ले गए। पूछताछ में रामदास ने बताया कि वह रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक का रहने वाला है।

इसके बाद आश्रम के सदस्यों ने उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर उसका वीडियो साझा किया। वीडियो की जानकारी रायगढ़ प्रशासन तक पहुंची। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस ने उसकी सकुशल घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

प्रशासन ने कराई घर वापसी : Man returned home after 100 days

पुसौर थाना प्रभारी ने राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम से संपर्क कर पुष्टि की कि रामदास महंत वहां सुरक्षित है। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसकी घर वापसी के लिए यात्रा की पूरी व्यवस्था की। आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई और रेल आरक्षण भी कराया गया। 30 जून को रामदास को राजस्थान से रवाना किया गया और करीब 100 दिन बाद वह सकुशल अपने गांव पुटकापुरी लौट आया।

SSP ने जाना हालचाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

गुरुवार को रामदास महंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान SSP ने उनसे बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और नियमित रूप से घर पर रहकर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह बिना संकोच पुलिस और प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान (Man returned home after 100 days) नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस भी मौजूद रहे। SSP ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर रामदास महंत और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल लें तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं।

Raipur Murder Case: मोबाइल और बीड़ी से शुरू हुआ विवाद, तिल्दा में युवक की नृशंस हत्या, दो नाबालिग पुलिस हिरासत में
Hit and Run Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
Nilkantheshwar Mahadev Temple : नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिरीमकेला में सामुदायिक भवन की घोषणा
Power Bill Dues Politics: बकाया बिजली बिल पर सियासी संग्राम, ‘रसूखदारों को छूट—आम उपभोक्ता पर सख्ती’ का आरोप
Durg Postal Division Tournament : डाक विभाग करेगा ‘सुकन्या चैलेंजर्स बैडमिंटन ट्रॉफी’ का आयोजन, दुर्ग संभाग में 15-16 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sugar Import New Rule :  चीनी आयात के नियम बदले, 2 महीने में बिक्री जरूरी
Sugar Import New Rule :  चीनी आयात के नियम बदले, 2 महीने में बिक्री जरूरी

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : देश में चीनी…

Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा
Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन…

Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

रायगढ़ में चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) का…

Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे
Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

राजनीति का मैदान अब सिर्फ रैलियों और सभाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?