CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Ambedkar Hospital : परिजनों ने छोड़ा साथ, अस्पताल कर्मियों ने निभाया परिवार का फर्ज

Raipur Ambedkar Hospital : परिजनों ने छोड़ा साथ, अस्पताल कर्मियों ने निभाया परिवार का फर्ज

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Raipur Ambedkar Hospital
Raipur Ambedkar Hospital

सीजी भास्कर,  12 जुलाई। बीमारी से जूझ रहे निराश्रित मरीजों के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (Raipur Ambedkar Hospital)  के कर्मचारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। अस्पताल में भर्ती ऐसे मरीज, जिन्हें उनके परिजन छोड़कर चले गए या जिनकी पहचान नहीं हो सकी, उनकी देखभाल अब अस्पताल कर्मी अपने परिवार की तरह कर रहे हैं।

Contents
  • निराश्रित मरीजों की बन रहे सहारा
  • ड्यूटी के बाद भी कर रहे सेवा
  • कोरोना काल से शुरू हुई पहल : Raipur Ambedkar Hospital
  • 15 से अधिक मरीजों को मिल चुका परिवार : Raipur Ambedkar Hospital

निराश्रित मरीजों की बन रहे सहारा

रायपुर जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (Raipur Ambedkar Hospital) के डिसेबल पीपुल वार्ड में वर्तमान में 15 से 20 ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिनका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं है। कई मामलों में परिजन होने के बावजूद मरीजों को लेने कोई नहीं पहुंचता। ऐसे में वॉर्ड बॉय भरत बुंदेल और उनकी टीम ने उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है।

Raipur Ambedkar Hospital
Raipur Ambedkar Hospital

ड्यूटी के बाद भी कर रहे सेवा

अस्पताल कर्मचारी अपनी नियमित ड्यूटी पूरी करने के बाद भी मरीजों को नहलाने, कपड़े बदलवाने, बाल और नाखून काटने, शेविंग कराने, डायपर बदलने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हैं। अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी कपड़े, साबुन, शैंपू, ट्रिमर और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर इस सेवा अभियान (Patient Care) में सहयोग कर रहे हैं।

कोरोना काल से शुरू हुई पहल : Raipur Ambedkar Hospital

भरत बुंदेल ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सेवा कार्य करते समय उन्हें महसूस हुआ कि कई मरीजों का इलाज तो हो जाता है, लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। इसी अनुभव के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर निराश्रित मरीजों की सेवा का अभियान शुरू किया। इलाज पूरा होने के बाद भी जिन मरीजों के परिजन नहीं आते, उन्हें विशेष वार्ड में रखकर उनके परिवार का पता लगाने का प्रयास किया जाता है।

15 से अधिक मरीजों को मिल चुका परिवार : Raipur Ambedkar Hospital

अस्पताल प्रबंधन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पिछले कुछ महीनों में 15 से अधिक निराश्रित मरीजों को उनके परिवार तक पहुंचाया जा चुका है। भरत बुंदेल का कहना है कि मरीजों के चेहरे पर लौटती मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस सेवा कार्य में जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा सिंह ठाकुर, नम्रता डेनियल, जॉली सुमन, केएल बिरला, सुजाता, ममता साहू, हरिशंकर साहू, दशरथ बेहरा, अमर समुंद्रे, ढलारी नेताम, मंगली जंघेल, रामेश्वर चंद्रा, मनोज बेहरा, बलराम साहू और हेमेश वर्मा सहित कई कर्मचारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें :

Ambedkar Hospital Water Crisis : अंबेडकर अस्पताल के वार्डों और बाथरूमों में ठप हुई जलापूर्ति, मरीज बेहाल

Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल
Newborn Life Saved Dantewada : सात दिन वेंटिलेटर पर चली जिंदगी की जंग, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को दिया नया जीवन
Government Doctors Private Practice : बिना अनुमति निजी अस्पतालों में सेवाएं देने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, जल्द होगी कार्रवाई
रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश
कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत
CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (CJP Protest) के मामले में…

Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच
Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच

सीआरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत (Sukma CRPF SI Death)…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा

हिरासत में मौत की जांच (Shravan Suryavanshi Custodial…

Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल

शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से…

पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर, 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द; वेटिकन का कामकाज जारी रहेगा

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?