सीजी भास्कर, 12 जुलाई। तखतपुर थाना क्षेत्र में देर रात मुख्य सड़क पर धारदार फरसा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा जब्त किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। (Takhatpur Arms Act Case)

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस : Takhatpur Arms Act Case
पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा की मुख्य सड़क पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष), पिता खोर खाण्डे, निवासी ग्राम नवापारा जरौधा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वह फरसा रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई : Takhatpur Arms Act Case
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें :
तखतपुर थाना पुलिस : https://cgbhaskar.com/cg-police-drug-raid/



