CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MCB News : 52 एकड़ में जल क्रांति! ‘मोर गांव मोर पानी’ से बरदर बना पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल

MCB News : 52 एकड़ में जल क्रांति! ‘मोर गांव मोर पानी’ से बरदर बना पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
MCB News
MCB News

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का ग्राम बरदर अब जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण आजीविका का नया मॉडल (MCB News) बनकर उभर रहा है। राज्य शासन के ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत गांव में 52 एकड़ क्षेत्र में जल संरक्षण और फलोद्यान विकास का समेकित मॉडल तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना से हर साल करोड़ों लीटर वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और महिलाओं के लिए स्थायी रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

Contents
  • 30 एकड़ में जल संरक्षण का बड़ा अभियान
  • 22 एकड़ में तैयार होगा फलोद्यान
  • महिलाओं की आजीविका को मिलेगा नया सहारा
  • पूरे प्रदेश के लिए बनेगा मॉडल

30 एकड़ में जल संरक्षण का बड़ा अभियान

परियोजना के तहत 30 एकड़ क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से जल संरक्षण संरचनाएं विकसित की गई हैं। इनमें 30×40 मॉडल के तहत 240 जल संरचनाएं, 1800 मीटर जल अवशोषण ट्रेंच एवं सीपीटी, तथा 5 हजार कंटूर ट्रेंच शामिल हैं। इन संरचनाओं के जरिए हर वर्ष करोड़ों लीटर वर्षा जल का संचयन और भूजल रिचार्ज सुनिश्चित होगा।

इसके अलावा गांव में 40 बोल्डर चेक डेम, 2 गेबियन संरचनाएं, एक पक्का चेक डेम और एक अर्दन चेक डेम भी बनाए गए हैं। इनसे वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कई किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही मिट्टी का कटाव रुकेगा और वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा।

एमसीबी का ग्राम बरदर बना प्रकृति संरक्षण का रोल मॉडल, 52 एकड़ में जल संवर्धन और फलोद्यान से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर

22 एकड़ में तैयार होगा फलोद्यान

परियोजना के दूसरे चरण में 22 एकड़ क्षेत्र में 2 हजार से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी भी विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में पौधों की उपलब्धता बनी रहेगी और ग्रामीणों को बागवानी के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

महिलाओं की आजीविका को मिलेगा नया सहारा

फलोद्यान और नर्सरी के संचालन से महिला स्व-सहायता समूहों को स्थायी रोजगार मिलेगा। पौधों की देखभाल, फल उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन और प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

एमसीबी का ग्राम बरदर बना प्रकृति संरक्षण का रोल मॉडल, 52 एकड़ में जल संवर्धन और फलोद्यान से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर

पूरे प्रदेश के लिए बनेगा मॉडल

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा यह मॉडल जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, कृषि विकास और महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण बन रहा है। प्रशासन का मानना है कि आने वाले वर्षों में ग्राम बरदर न केवल जल संकट से निपटने का प्रभावी मॉडल बनेगा, बल्कि हरित विकास और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान भी स्थापित करेगा।

Bilaspur heroin supplier: ड्रोन नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब सीमा से कड़ी सप्लाई पर शिकंजा
Forced Circumcision and Property Fraud Case : अविवाहित अधेड़ का खतना कराया, हड़पी करोड़ों की संपत्ति
सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा आज, 17 पदों के लिए 37 हजार अभ्यर्थी मैदान में..
CGPSC Excise SI Appointment Cancelled: CGPSC 2024 के आबकारी उप निरीक्षकों की पदस्थापना रद्द, विभाग ने वापस लिया आदेश
Chhattisgarh High Court Action : सड़क पर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने पर हाईकोर्ट नाराज़ — कहा, “अब सीधे जिम्मेदारों पर चलेगा मुकदमा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Doctors Missing in Nepal : नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ के दो डॉक्टर लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित

Chhattisgarh Doctors Missing in Nepal : उपलब्ध जानकारी…

BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र
BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र

भिलाई स्टील प्लांट में कथित लोहा चोरी (BSP…

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज
Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

Bastar Tourism : बस्तर के झरनों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, चित्रकोट-तीरथगढ़ पहली पसंद
Bastar Tourism : बस्तर के झरनों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, चित्रकोट-तीरथगढ़ पहली पसंद

बस्तर पर्यटन (Bastar Tourism) मानसून में एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?