CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Health News : अब जटिल इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

CG Health News : अब जटिल इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
CG Health News
CG Health News

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि (CG Health News) सामने आई है। सूरजपुर जिला चिकित्सालय ने सफलतापूर्वक 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) ऑपरेशन कर जिला स्तर पर जटिल अस्थि शल्य चिकित्सा की नई मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि के बाद अब सूरजपुर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को हिप रिप्लेसमेंट जैसे जटिल ऑपरेशन के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Contents
  • जिला अस्पताल में मिली बड़ी सफलता
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
  • सभी मरीज स्वस्थ, तेजी से हो रहा स्वास्थ्य लाभ
  • ग्रामीण और गरीब मरीजों को होगा सबसे अधिक लाभ
  • स्वास्थ्य सेवाओं का होगा और विस्तार

जिला अस्पताल में मिली बड़ी सफलता

राज्य सरकार द्वारा जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। सूरजपुर जिला चिकित्सालय में पहली बार लगातार 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए, जो जिला अस्पतालों की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

इन जटिल ऑपरेशनों को सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा और सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के मार्गदर्शन में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय साहू और डॉ. अमन गुप्ता ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वहीं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास भगत और डॉ. अनिल कुमार ने ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नर्सिंग स्टाफ और ऑपरेशन थिएटर की टीम के समन्वित प्रयासों से सभी मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा।

सभी मरीज स्वस्थ, तेजी से हो रहा स्वास्थ्य लाभ

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के बाद सभी मरीज स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर ऑपरेशन होने से मरीजों को लंबे समय तक दर्द और चलने-फिरने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी तथा उनकी सामान्य जीवनशैली जल्द बहाल हो सकेगी।

ग्रामीण और गरीब मरीजों को होगा सबसे अधिक लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जिला अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट जैसी जटिल शल्य चिकित्सा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। पहले ऐसे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जहां इलाज का खर्च और अन्य व्यवस्थाएं उनके लिए चुनौती बन जाती थीं। अब यह सुविधा जिला स्तर पर मिलने से लोगों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं का होगा और विस्तार

सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा ने पूरी चिकित्सा टीम, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी सूरजपुर जिला चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

UP: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नसबंदी, महिलाओं ने किया हंगामा, डॉक्टर ने लगा दी फटकार
Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर
नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में खुलेगा अस्पताल:छत्तीसगढ़ सरकार फ्री हेल्थ-स्कीम पर 1500 करोड़ खर्च करेगी; 18 नर्सिंग-फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे
Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल
🛑 क्या भिलाई के हास्पिटल में अब दवा नहीं “दर्द” मिल रहा….❓Ex आर्मी मैन का आरोप 🛑 कहा – “जब विश्वास ही नहीं रहा तो Free में भी महंगा है इसलिए बिलासपुर में कराया दोबारा आपरेशन 🟢 हास्पीटल ने कहा – “ऑपरेशन बाद दोबारा आया ही नहीं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?