सीजी भास्कर, 16 जुलाई : दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी टकरा जाने से यह हादसा हुआ। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। (Bhilai Road Accident)
खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी
पुलिस के अनुसार, अमृत निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान भिलाई-3 थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे सीजी 07 एनए 0930 नंबर के खड़े ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा टकराई। टक्कर (Bhilai Road Accident ) इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Highway Tunnel : छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, सिर्फ 12 महीनों में पूरा हुआ निर्माण कार्य
चार लोगों की मौके पर मौत : Bhilai Road Accident
हादसे (Bhilai Road Accident ) में अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), यासना (7) और डाली (4) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भावेश (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण: CPR से लेकर सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार सिखाया, NDRF टीम ने दी ट्रेनिंग

ट्रैक्टर जब्त, चालक हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, जबकि चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी : Bhilai Road Accident
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और यातायात सुरक्षा के आवश्यक संकेत लगाए गए थे या नहीं।
खबरें और भी हैं : Gariaband Dead Body Case : सरगी नाला में मिली सड़ी-गली लाश, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस




