सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हरेठी स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ढाबे की स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। (Sakti Papa Dhaba Viral Video)
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वीडियो के आधार पर ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
ग्राहक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल : Sakti Papa Dhaba Viral Video
यह भी पढ़ें : CG Police Inspector Suspended : ढाबे पर रेड के बीच ‘सेटिंग’ करना पड़ा भारी! टीआइ सस्पेंड
जानकारी के अनुसार, सक्ती नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पापा ढाबा में भोजन करने पहुंचते हैं। एक ग्राहक ने ढाबे के कर्मचारी को पुरुष शौचालय के अंदर बर्तन धोते हुए देखा। इसके बाद उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ढाबा संचालक ने दी सफाई
यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा, छतरपुर में ढाबे की छत गिरी, महिला की मौत, 10 घायल
ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि जहां बर्तन धोया जाता है, वहां ढलाई हो रही थी। इसीलिए वहां थोड़े समय के लिए बर्तन धोया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उस समय का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
खाद्य विभाग की निगरानी पर भी उठे सवाल : Sakti Papa Dhaba Viral Video
यह भी पढ़ें : Lucknow dhaba incident: भगवा कपड़े पहनकर नॉनवेज खाने पहुंचे युवक की ढाबे पर पिटाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ढाबों और रेस्टोरेंट्स का नियमित और प्रभावी निरीक्षण होता, तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती। लोगों का आरोप है कि निरीक्षण के नाम पर अक्सर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। लोगों के मुताबिक जिले के दूसरे ढाबों और रेस्टोरेंट्स की भी जांच की जानी चाहिए।
3 दिन में देना होगा जवाब
यह भी पढ़ें : Highway Safety Drive : हाईवे के ढाबों और होटलों पर पुलिस की रेड
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जिले के सभी ढाबों और रेस्टोरेंट्स में नियमित जांच की जाती है। जहां भी कमियां मिलती हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि पापा ढाबा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके आधार पर ढाबा संचालक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
यह भी पढ़ें : Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त
ख़बरें और भी हैं : त्यौहार सीजन Action : जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की होटलों में सरप्राइज चेकिंग, किराना दुकानों में भी पहुंची टीम


