CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Bear Attack
Bear Attack

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में कुएं से सुरक्षित निकाले गए भालू (Bear Attack) ने गांव में घुसकर दहशत फैला दी। रेस्क्यू के कुछ ही देर बाद बेकाबू हुए भालू ने एक 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। वन विभाग ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाने के साथ पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता भी दी है।

Contents
    • रेस्क्यू के बाद बेकाबू हुआ भालू
  • Bear Attack घर में घुसकर किया हमला
    • किशोर गंभीर, दो महिलाओं को भी चोट
    • वन विभाग ने दी चेतावनी Bear Attack

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। एमसीबी जिले (Bear Attack) के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम च्यूल में शनिवार को ग्रामीण राकेश के घर स्थित कुएं में एक जंगली भालू गिर गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कुएं में सीढ़ी डालकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें : VLTD Rule : 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, जवाब नहीं तो परमिट होगा रद्द

रेस्क्यू के बाद बेकाबू हुआ भालू

कुएं से बाहर निकलते ही भालू (Bear Attack) अचानक बेकाबू हो गया और जंगल की ओर भागने के बजाय गांव की तरफ दौड़ पड़ा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण रेस्क्यू देखने पहुंचे थे और कई लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे।

ये भी पढ़ें : CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

Bear Attack घर में घुसकर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू ने पहले दीवार पार कर जंगल की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह रिहायशी इलाके में घुस गया और एक घर का दरवाजा धक्का देकर अंदर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने आए लोगों पर भालू (Bear Attack) ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : Pendra Teacher Case : छात्रा को घर ले जाने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

किशोर गंभीर, दो महिलाओं को भी चोट

हमले में प्रदीप सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मुन्नी बाई (50) और बाल कुमारी (65) को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App : तीसरे दिन भी ED के सामने पेश होंगी शेफाली बग्गा 

वन विभाग ने दी चेतावनी Bear Attack

वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को पहले ही घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई थी। कुछ लोगों ने यह समझकर दरवाजे खोल दिए कि भालू (Bear Attack) गांव से निकल चुका है, लेकिन वह आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया और सामने आए लोगों पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

वन विभाग ने घायल किशोर के परिवार को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता प्रदान की है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास जंगली जानवर दिखाई दे तो उसके पास जाने या वीडियो बनाने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Snake Rescue :  कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत
Cauliflower Farming : 2 एकड़ में फूलगोभी की खेती से प्रमोद ने कमाए 1.50 लाख, ऐसे बढ़ी आमदनी
प्रयागराज महाकुंभ से देर रात लौट रही तेज रफ्तार कार टैंकर में जा घुसी, पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत
Woman Self Immolation Case Durg: कोर्ट आदेश की कार्रवाई के दौरान महिला कांग्रेस नेता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
जशपुर: पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसकर छात्रा से रेप, बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?