CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
CM Helpline 1076
CM Helpline 1076

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 (CM Helpline 1076) ने पहले ही महीने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सरकार के मुताबिक 13 जुलाई 2026 तक हेल्पलाइन के माध्यम से 42 हजार 653 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। इनमें 13 हजार 600 शिकायतकर्ताओं ने समाधान से संतुष्ट होकर स्वयं सकारात्मक अभिमत के साथ अपने प्रकरण बंद कराए हैं।

Contents
    •  24 घंटे और सातों दिन मिल रही सुविधा CM Helpline 1076 
  • 8 हजार अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग CM Helpline 1076 
    • एक फोन कॉल से दर्ज होगी शिकायत
    • तकनीक से मजबूत हो रहा सुशासन
    • इन विभागों ने किया सबसे ज्यादा समाधान

सीएम हेल्पलाइन 1076 | CM Helpline Chhattisgarh | मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में  शिकायत कैसे करें? - YouTube

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 (CM Helpline 1076) आम जनता और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभरी है।

ये भी पढ़ें : Pendra Teacher Case : छात्रा को घर ले जाने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

रायपुर (CM Helpline 1076) से जारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस सुविधा की जानकारी दें, ताकि हर जरूरतमंद नागरिक तक इसका लाभ पहुंच सके।

ये भी पढ़ें : Labour e-KYC : ई केवाइसी नहीं तो बंद होंगे श्रमिक योजनाओं के लाभ, 16 लाख से ज्यादा पंजीकरणों में गड़बड़ी

 24 घंटे और सातों दिन मिल रही सुविधा CM Helpline 1076 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित कार्यसंस्कृति का उदाहरण है। यह व्यवस्था सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित होती है। इसके लिए समर्पित कॉल सेंटर में पर्याप्त मानव संसाधन तैनात किए गए हैं, जो शिकायतों को संबंधित विभागों तक तत्काल पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें : Durg police operation Vishwas : नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 21 शराब तस्कर गिरफ्तार

8 हजार अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग CM Helpline 1076 

शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। तहसीलदार से लेकर सचिव स्तर तक करीब 8 हजार अधिकारी (Government Officers) इस व्यवस्था से जुड़े हैं, जिससे प्रत्येक शिकायत पर तय समय में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Parmeshwari Ashram Case : 30 लाख की गड़बड़ी! परमेश्वरी आश्रम मामले में कोर्ट के आदेश पर FIR

एक फोन कॉल से दर्ज होगी शिकायत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रही है, जहां नागरिकों को अपनी समस्या लेकर कार्यालय-दर-कार्यालय भटकना न पड़े। अब सिर्फ एक फोन कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज होती है, उसकी लगातार मॉनिटरिंग होती है और निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इससे शासन और जनता के बीच संवाद अधिक सरल और पारदर्शी हुआ है।

ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App : तीसरे दिन भी ED के सामने पेश होंगी शेफाली बग्गा 

तकनीक से मजबूत हो रहा सुशासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था सुशासन (Good Governance) को व्यवहार में उतारने का प्रभावी माध्यम बन रही है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं पहुंच सकें।

ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App : तीसरे दिन भी ED के सामने पेश होंगी शेफाली बग्गा 

इन विभागों ने किया सबसे ज्यादा समाधान

विभागवार आंकड़ों के अनुसार ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं समाधान के मामले में इन विभागों ने क्रमशः 3,066, 2,530 और 1,314 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया।

ये भी पढ़ें : Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 (CM Helpline 1076) ने महज एक महीने में यह साबित कर दिया है कि संवेदनशील प्रशासन, तकनीक और जवाबदेही के साथ सुशासन का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाया जा सकता है। “समस्या तुंहर, समाधान हमर” की भावना के साथ संचालित यह पहल विकसित छत्तीसगढ़ के जन-केंद्रित और उत्तरदायी शासन मॉडल की मजबूत पहचान बन चुकी है।

Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी
CG PSC 🛑 छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच के तहत आज रायपुर और भिलाई में छापे 🛑 तालपुरी दुर्ग अमृत खलखो, बिलासपुर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कार्रवाई जारी
बीजापुर में 2 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नेशनल पार्क में 3 दिन से चल रहा ऑपरेशन..
Cyber Fraud Bilaspur : लूडो गेम खेलते-खेलते फंस गई ठगों के जाल में, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 2.82 लाख की साइबर ठगी
landmine Blast : भीषण आइइडी विस्फोट, घटनास्थल पर CRPF का एक अधिकारी शहीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा

Chhattisgarh Rain Alert : मौसम विभाग ने कुछ…

SLRM Center Video : ‘डिस्को डांसर’ पर झूमे स्वास्थ्य अधिकारी, पार्टी का VIDEO वायरल, निगम ने भेजा नोटिस
SLRM Center Video : ‘डिस्को डांसर’ पर झूमे स्वास्थ्य अधिकारी, पार्टी का VIDEO वायरल, निगम ने भेजा नोटिस

पार्टी का वीडियो (SLRM Center Video) सामने आने…

IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका
IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका

आईपीएस डांगी मामला (IPS Dangi Case) अब हाईकोर्ट…

Hanuman Ansh Box Office : ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार पड़ी धीमी
Hanuman Ansh Box Office : ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार पड़ी धीमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों का…

Raipur Waterlogging Viral Video
Raipur Waterlogging Viral Video : जलभराव को लेकर जताई नाराजगी, BJP पार्षदों ने की शिकायत

Raipur Waterlogging Viral Video : शिकायत मिलने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?