CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Temple Theft
Temple Theft

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

Contents
  • दो मंदिर चोरी के मामलों का खुलासा Temple Theft
  • विशेष टीम ने ऐसे पहुंची आरोपियों तक
  • एक साल पुराने मामले का भी हुआ खुलासा Temple Theft
  • महिला के पास छिपाकर रखे थे जेवर
  • बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण बरामद
  • दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से जेल में

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। मुंगेली जिले में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज (Temple Theft) हो गई है। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद मामले में बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान चोरी गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिससे मंदिर प्रबंधन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस का कहना है कि लंबे समय से संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के दौरान मंदिर चोरी के दो मामलों की कड़ियां जुड़ीं और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें : Mahadev App : महादेव सट्टा मामले में सामने आए नए दावे, कई पहचान और दस्तावेजों की जांच से बढ़ीं मुश्किलें

दो मंदिर चोरी के मामलों का खुलासा Temple Theft

मुंगेली पुलिस ने थाना लालपुर क्षेत्र के कंतेली और कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर में हुई चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 75 हजार रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

विशेष टीम ने ऐसे पहुंची आरोपियों तक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही और डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बेसिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान कंतेली मंदिर चोरी के संदेही अश्वनी आहिरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें : Police Transfers : पुलिस विभाग में फिर बड़ा बदलाव, कई एएसपी और डीएसपी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

एक साल पुराने मामले का भी हुआ खुलासा Temple Theft

पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2025 में कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर में भी चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उसने कबीरधाम जिले के सिल्हाटी महादेव मंदिर में हुई चोरी में भी शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी पहले से ही अन्य मामले में जेल में निरुद्ध हैं।

महिला के पास छिपाकर रखे थे जेवर

जांच के दौरान पुलिस ने पप्पू गोस्वामी की मां चंपाबाई गोस्वामी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी के आभूषण अपने पास छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए सोने और चांदी के आभूषण जब्त कर लिए।

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : फिर उठी बड़ी मांग, विधायक रिकेश का निष्पक्ष जांच पर जोर, Video

बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चांदी के मुकुट, करधन, रूपया माला, ढार, चांदी के टुकड़े, सोने की पत्तियां और अन्य धार्मिक आभूषण सहित कुल 1.75 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति (Temple Theft) बरामद की है।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से जेल में

इस मामले में पुलिस ने अश्वनी आहिरे निवासी नगपुरा जिला बेमेतरा और चंपाबाई गोस्वामी निवासी जमकोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं इस मामले से जुड़े मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी पहले से ही जेल में बंद हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी हैं : Elephant Attack : रात होते ही गांव में पहुंचा हाथियों का दल, फसल रौंदी और कच्चा मकान भी कर दिया क्षतिग्रस्त

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल
Digital Arrest Scam : 80 साल के डॉक्टर दंपती को 17 दिन तक डराया, 15 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 1.90 करोड़ फ्रीज कर मारी बड़ी सेंध
सिविल सेवा दिवस पर : “सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टिप्स – रतन लाल डांगी “
Gangaur Festival Ramanujganj: कन्हर नदी तट पर महिलाओं की आस्था, 16 दिन चला भक्ति का उत्सव
खाट पर बंधी थी भाभी की लाश, देवर था फरार… बेटी को फोन पर बोला- तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

Chhattisgarh PCC President
Chhattisgarh PCC President : PCC अध्यक्ष की दौड़ तेज, दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस के आदिवासी नेता

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में…

Janjgir Suicide Case
Janjgir Suicide Case : घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : जांजगीर-चांपा जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?