CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Eco Tourism
Eco Tourism

रिपोर्ट : आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • उत्तर उदंती के प्राकृतिक स्थलों का किया भ्रमण Eco Tourism
  • ग्रामीणों से किया संवाद
  • देवधारा में किया पीपल और बरगद का पौधारोपण Eco Tourism
  • इको टूरिज्म के प्रयासों की सराहना
  • अधिकारियों की रही मौजूदगी

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। उत्तर उदंती क्षेत्र में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने (Eco Tourism) को मिला। दुपहिया वाहनों पर पहुंची महिला बाइकर्स टीम ने प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया तो रास्ते में ग्रामीणों से भी संवाद किया। टीम की इस पहल ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चर्चा छेड़ दी।

देवधारा जलप्रपात पहुंचने के बाद टीम ने प्रकृति के बीच पौधारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वहां मौजूद पर्यटकों ने भी इस पहल की सराहना की।

Eco Tourism
Eco Tourism

यह भी पढ़ें :  Simga Balodabazar Road : बदहाल सड़क को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जल्द काम नहीं शुरू हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

उत्तर उदंती के प्राकृतिक स्थलों का किया भ्रमण Eco Tourism

महिला बाइकर्स टीम ने मैनपुर वन विश्राम गृह में भोजन करने के बाद मैनपुर से जिदार ग्राम होते हुए कुल्हाड़ीघाट वन क्षेत्र का दुपहिया वाहनों से भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने जंगल और पर्वतीय क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का करीब से अवलोकन किया।

ग्रामीणों से किया संवाद

भ्रमण के दौरान टीम ने कुल्हाड़ीघाट के ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की प्राकृतिक और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी ली। इसके बाद पर्वतीय वन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देवधारा जलप्रपात पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें :  Kalyan College : मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बना कल्याण कॉलेज, दो शिफ्ट में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन

देवधारा में किया पीपल और बरगद का पौधारोपण Eco Tourism

देवधारा जलप्रपात में महिला बाइकर्स टीम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीपल और बरगद के पौधे लगाए। साथ ही वहां पहुंचे पर्यटकों और आगंतुकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Eco Tourism
Eco Tourism

इको टूरिज्म के प्रयासों की सराहना

महिला बाइकर्स टीम ने उत्तर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में पर्यटन विकास और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम का कहना था कि प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन को विकसित करना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है।

यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai : आज किन बड़े कार्यक्रमों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, रायपुर से दुर्ग तक दिनभर रहेगा व्यस्त दौरा

अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान उत्तर उदंती परिक्षेत्र अधिकारी ज्योति ध्रुव, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, कुल्हाड़ीघाट वन स्टाफ तथा गरियाबंद पुलिस के जवान मौजूद (Eco Tourism) रहे। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

ख़बरें और भी हैं : Flood Rehabilitation : एक बरस बीत गया, फिर भी नहीं बदली बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी, आखिर क्यों अटका स्थायी ठिकाना

Bilaspur-Delhi evening flight cancelled : यात्रियों को लौटना पड़ा वापस
Raipur Water Supply : राजधानी के कई इलाकों में आज शाम जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
Kashi Vishwanath darshan yatra: आस्था की रेल चली रामनगरी, 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या – काशी दर्शन के लिए रवाना
नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे
AAP Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में AAP की नई रणनीति: 90 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, बड़े नेता भी उतरेंगे मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Absence Controversy
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नंदिनी अहिवारा नगर…

Fake Caste Certificate Complaint
Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : सूरजपुर जिले के…

Gaurav Path Road Takhatpur
Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

सीजी भास्कर, 21 जुलाई :  तखतपुर नगर पालिका…

CMO Crisis
CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की…

NEET Paper Leak Protest
NEET Paper Leak Protest : चित्रकोट जलप्रपात परिसर में छात्रों का सांकेतिक भूख हड़ताल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?