सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में जंगल और वन्यजीवों के बीच समय बिताने का इंतजार कर रहे पर्यटकों (Achanakmar Tiger Reserve) के लिए अच्छी खबर है। मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर 2026 से जंगल सफारी शुरू होने जा रही है। पर्यटक जिप्सी के साथ महारानी और योद्धा नाम के वाहनों से जंगल की सैर कर सकेंगे। इसके लिए अग्रिम बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें: Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार
जिप्सी, महारानी और योद्धा से होगी जंगल सफारी Achanakmar Tiger Reserve
अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव ले सकेंगे। सफारी के लिए प्रबंधन ने अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था की है। पर्यटक यात्रा से पहले बुकिंग और उपलब्धता की जानकारी लेकर अपनी योजना बना सकते हैं।
शिवतराई के बैगा रिसॉर्ट में ठहरने की सुविधा
जंगल सफारी के साथ पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में 14 सामान्य और 4 प्रीमियम कमरे उपलब्ध हैं।
सफारी और रिसॉर्ट की बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए पर्यटक आधिकारिक वेबसाइट www.achanakmartigerreserve.com पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
बाघ, तेंदुए और गौर समेत कई वन्यजीव
अचानकमार टाइगर रिजर्व करीब 914 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। वर्ष 2009 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यहां बाघ, भारतीय तेंदुआ, गौर, भालू, चीतल, जंगली सूअर, सोनकुत्ता और सियार जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं। प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता इस क्षेत्र को खास बनाते हैं।
सड़क और रेल मार्ग से पहुंच सकते हैं पर्यटक
शिवतराई सफारी गेट तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। रेल से आने वाले पर्यटकों के लिए बिलासपुर और करगी रोड कोटा प्रमुख नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। बिलासपुर से सड़क मार्ग के जरिए शिवतराई पहुंचा जा सकता है।

बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबर
जंगल सफारी और पर्यटन संबंधी जानकारी के लिए 8109740012 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, बुकिंग काउंटर और लोकेशन की जानकारी के लिए 7067912356 नंबर जारी किया गया है।
पर्यटकों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले सफारी की उपलब्धता, बुकिंग और ठहरने की व्यवस्था की पुष्टि जरूर कर लें।
खबरें और भी हैं…Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



