CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि नया शिक्षा सत्र शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब भी कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। (Chhattisgarh teacher vacancies)

Contents
  • शिक्षक भर्ती की घोषणा पूरी नहीं होने का आरोप : Chhattisgarh teacher vacancies
  • हर महीने शिक्षक रिटायर, नई भर्ती नहीं होने का आरोप
  • स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी : Chhattisgarh teacher vacancies

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में करीब 57 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में नियमित रूप से एक भी नए शिक्षक की भर्ती नहीं की। उन्होंने कहा कि संविलियन के नाम पर शिक्षकों के पद खत्म किए गए और 10,400 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें : Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies

शिक्षक भर्ती की घोषणा पूरी नहीं होने का आरोप : Chhattisgarh teacher vacancies

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती को लेकर कई घोषणाएं कीं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया। तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन भर्ती नहीं हुई।

इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साल 2025 के बजट में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू करने की बात कही थी, लेकिन नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment Cancelled : आत्मानंद स्कूल भर्ती रद्द, 600 शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर संकट

हर महीने शिक्षक रिटायर, नई भर्ती नहीं होने का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि हर महीने सैकड़ों शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, लेकिन पिछले डेढ़ साल में सरकार एक भी नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर सकी। कांग्रेस नेता शुक्ला ने दावा किया कि रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में ही 250 से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं।

नगर निगम के स्कूलों में सहायक शिक्षक ही व्याख्याता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की कमी की स्थिति इससे भी अधिक गंभीर है।

यह भी पढ़ें : Ignite English Medium School : अटैच शिक्षकों की वापसी से इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई पर संकट, अभिभावकों ने उठाए सवाल

स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी : Chhattisgarh teacher vacancies

कांग्रेस ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। शुक्ला ने कहा कि सरकार अब तक सभी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंचा पाई है। उनका दावा है कि प्रदेश के 12,560 से अधिक स्कूल भवन जर्जर हैं, जहां बारिश के दौरान छत टपकती है।

कई स्कूलों में पीने के साफ पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। उनका आरोप है कि इन समस्याओं के कारण कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रही हैं। कांग्रेस ने इसे सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता बताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।

यह भी पढ़ें : Retired Teachers Reappointment : छत्तीसगढ़ में रिटायर शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 तक स्कूलों में पढ़ाने की मंजूरी

सिर चढ़ा इश्क, युवक ने पड़ोसन की 4 साल में दो बार तुड़वाई सगाई, सोशल मीडिया पर अपलोड किया विडियो, मंगेतर को भी भेज दी फोटो, परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती
Religious Conversion Attempt: भोजन के बहाने प्रार्थना सभा में मतांतरण की कोशिश, विरोध के बाद तीन गिरफ्तार
ACB trap Chhattisgarh : ACB का ट्रैप सफल, तहसील दफ्तर में रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी दबोचे गए
IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings
‘रूस के ही पास रहेगा क्रीमिया, नाटो में नहीं शामिल होगा यूक्रेन’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?