CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Mandir Ayodhya : व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

Ram Mandir Ayodhya : व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share
Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले की जांच के बीच मंदिर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो करीबियों केडी तिवारी उर्फ बड़े बाबू और बजरंग पाठक को मंदिर की व्यवस्था से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों के राम मंदिर परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। (Ram Mandir Ayodhya)

Contents
  • दोनों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव : Ram Mandir Ayodhya
  • SIT जांच के बीच बढ़ी हलचल

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir donation theft : केस में बड़ा खुलासा, आरोपी ने 15 लाख से अधिक का किया लेन-देन

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya : व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

 

दोनों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव : Ram Mandir Ayodhya

केडी तिवारी रामलला के आभूषणों और श्रद्धालुओं की ओर से समर्पित की जाने वाली मूल्यवान वस्तुओं के हिसाब-किताब से जुड़े काम देखते थे। वहीं, बजरंग पाठक वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद, अंगवस्त्र और अन्य भेंट की व्यवस्था संभालते थे। शिकायत के बाद दोनों को नोटिस दिया गया और इसके बाद उन्हें बाग बिजैसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम भेज दिया गया। मंगलवार से दोनों के मंदिर परिसर में प्रवेश पर रोक लागू है।

बताया जा रहा है कि राम मंदिर में तैनात एक महिला क्षेत्राधिकारी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। दर्शन के दौरान प्रसाद की व्यवस्था को लेकर बजरंग पाठक और महिला अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शिकायत सामने आई और ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : चढ़ावा चोरी पर CM योगी सख्त, बोले- अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं

SIT जांच के बीच बढ़ी हलचल

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने अपनी अंतिम रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है। रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष निकाले गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी मामले  (Ram Mandir Ayodhya) की जांच जारी है और एसआईटी को अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करनी है।

इस बीच ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के साधु-संतों से मुलाकात करने की भी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, संतों के एक समूह ने चंपत राय का समर्थन किया है, जबकि अनिल मिश्रा अलग-अलग स्थानों पर बैठकें कर अपने और चंपत राय पर लगाए गए आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर रहे हैं।

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ा मामला जून के पहले सप्ताह में सामने आया था। मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। मंदिर की व्यवस्थाओं में हालिया कार्रवाई को जांच के बीच महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Absconding accused arrested in rape case of woman : न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
PUC Center At Petrol Pump : छत्तीसगढ़ में नया कदम…अब पेट्रोल पंपों पर ही मिलेगी वाहनों के प्रदूषण जांच की सुविधा…
Good Governance Festival in Urban Bodies : शिविर लगेंगे कल से
स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश
धमतरी: रेलवे अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, 18 मकान ढहाए; दो दिन बाद फिर कार्रवाई की चेतावनी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?