सीजी भास्कर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। (Raigarh Road Accident)
पहली घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। टिकरापारा निवासी 53 वर्षीय उमेश ठाकुर अपने साथी संदीप शाह के साथ रविवार देर रात करीब 3 बजे बाइक से पटेलपाली मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान पटेलपाली के पास चंद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत
हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को कुचला : Raigarh Road Accident
दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुई। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोढ़ीशंकर निवासी 24 वर्षीय नीतेश साहू, झालौंदा निवासी 40 वर्षीय मुकेश उर्फ मानसिंह चौहान और संदीप लदेर तराईमाल स्थित सिंघल कंपनी में मजदूरी करते थे।
रविवार रात करीब 9 बजे तीनों बाइक से प्लांट जा रहे थे। दशमेश पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर जयपाल (24) और शिव सवार थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए।
यह भी पढ़ें : Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन
इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरे नीतेश और मुकेश को कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
हादसे (Raigarh Road Accident) संदीप लदेर, जयपाल और शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Sarakanda Accident News : नशे में ड्राइविंग बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई
ख़बरें और भी हैं : CG Police Officer Road Accident: राजस्थान में सड़क हादसे में CG के SI की मौत, रोटी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा


