CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Chhattisgarh Government Review
Chhattisgarh Government Review

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील (Chhattisgarh Government Review) ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए दो साल पहले से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

दो साल पहले शुरू करें रिटायरमेंट प्रक्रिया

मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के पेंशन, विभागीय प्रकरणों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग अपने यहां रिटायर होने वाले कर्मचारियों की विभागवार सूची तैयार कर उसे नियमित रूप से अपडेट करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण शासन की प्राथमिकता है, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें

योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रगति की लगातार निगरानी जरूरी है। इस दौरान ई-ऑफिस, आधार बेस अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सुघ्घर छत्तीसगढ़, नियद नेल्लानार योजना, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास योजनाओं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें :  Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द

सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं और सेवाओं को अधिक से अधिक ऑनलाइन किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आई-गॉट (iGOT) प्लेटफॉर्म के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर्मचारियों को विभागीय आवश्यकता के अनुसार आई-गॉट के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें :  Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

विभागीय सचिवों से ली योजनाओं की जानकारी

बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिक योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाए।

यह भी पढ़ें :  Agniveer Reservation Chhattisgarh : कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस-वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, मुख्यमंत्री एवं खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Tribal Healthcare : जंगल से जुड़ी ज़िंदगी को मिला स्वास्थ्य का संबल, 57 मोबाइल मेडिकल यूनिटों से आदिवासी इलाकों में बदलेगा इलाज का तरीका
Gariaband Land Record Error : भूमि रिकार्ड में गड़बड़ी, पटवारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Bilaspur Conversion Case : प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार
भिलाई के पावर हाऊस लाज में हो रहा था देह व्यापार, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, संदिग्ध पकड़ाए, 7 लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट कार्रवाई
Deepak Tandon Political Link: राधिका खेड़ा ने उठाए तीखे सवाल, भूपेश–सौम्या से कारोबारी के संबंधों की जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?