CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Suicide Abetment Case
Suicide Abetment Case

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सात साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने (Suicide Abetment Case) के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के बरी करने के आदेश को पलट दिया है। जस्टिस एनके ब्यास की एकलपीठ ने माना कि आरोपी युवक की लगातार प्रताड़ना, शादी का दबाव और धमकियों के कारण युवती मानसिक रूप से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। अदालत ने आरोपी मो. सेराज को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

Contents
  • 2018 में कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
  • शादी का दबाव और लगातार धमकियां : Suicide Abetment Case
  • पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
  • हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला
  • 27 जुलाई को तय होगी सजा : Suicide Abetment Case

 

यह भी पढ़ें : Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया

 

 

2018 में कमरे में फंदे से लटका मिला था शव

मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है। 29 जनवरी 2018 की रात युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। अगली सुबह उसकी मां रुकनी बाई ने कमरे का दरवाजा खोला तो बेटी का शव स्कार्फ के फंदे से पाइप पर लटका मिला। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर मां की शिकायत पर मो. सेराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

शादी का दबाव और लगातार धमकियां : Suicide Abetment Case

पुलिस जांच और ट्रायल के दौरान सामने आया कि आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के इंकार करने पर वह उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देता था। अदालत ने माना कि आरोपी की लगातार प्रताड़ना आत्महत्या के लिए उकसाने की श्रेणी में आती है।

 

यह भी पढ़ें :  Digital FIR Chhattisgarh : दुर्ग बना प्रदेश का पहला पूरी तरह डिजिटल FIR जिला, शिकायतकर्ता भी करेगा ई-साइन

 

Suicide Abetment Case
Suicide Abetment Case

 

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास

सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मई 2017 में प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया था। वहीं मानसिक तनाव के कारण उसकी मां ने भी नींद की गोलियां खा ली थीं। गांव के सरपंच, पंच और पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया।

 

यह भी पढ़ें :  Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

 

 

हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

कोरबा की सत्र अदालत ने वर्ष 2019 में पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की विशेषज्ञ जांच नहीं होने का हवाला देते हुए आरोपी को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में साक्ष्यों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता महत्वपूर्ण होती है। अदालत ने माना कि मृतका की मां की गवाही, मेडिकल साक्ष्य और परिस्थितिजन्य प्रमाण आरोपी के खिलाफ पर्याप्त हैं। ऐसे में केवल हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की रिपोर्ट के अभाव में पूरे मामले को कमजोर नहीं माना जा सकता।

 

यह भी पढ़ें :  CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

27 जुलाई को तय होगी सजा : Suicide Abetment Case

हाई कोर्ट ने आरोपी मो. सेराज को आईपीसी की धारा 306 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा निर्धारित करने के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है। अदालत ने आरोपी या उसके अधिवक्ता को उस दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Heavy Rain Alert Chhattisgarh : बारिश बनी आफत! कंधे पर बाइक उठाकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

 

 

 

Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
SI Result Controversy  : छत्तीसगढ़ एसआई परीक्षा विवाद पर बड़ा अपडेट, CGPSC ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान
अब म्यूचुअल फंड भी बेचेंगे मुकेश अंबानी, अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी के साथ मिलाया हाथ
Instagram Friendship Cyber Fraud : दोस्ती पड़ी महंगी, विदेश से गिफ्ट भेजने के झांसे में महिला से 3.23 लाख की साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

Bilaspur E-Bus Service: दिसंबर से 15 रूट पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 419 किमी दायरे में जुड़ेंगे गांव-कस्बे

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ई-बस सेवा (Bilaspur…

Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : सड़क की धूल…

NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : बिजली उत्पादन ठप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?