CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
CHO Salary Issue
CHO Salary Issue

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने वेतनमान से जुड़े प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेशभर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के आह्वान पर सभी जिलों में कार्यरत अधिकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वेतनमान पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। (CHO Salary Issue)

Contents
  • 3700 से अधिक अधिकारियों को उचित वेतनमान नहीं मिलने का आरोप
  • केंद्र की गाइडलाइन का दिया हवाला : CHO Salary Issue 
  • आरटीआई दस्तावेजों के आधार पर उठाए सवाल
  • मुख्यमंत्री से की पांच प्रमुख मांगें 
  • संघ बोला- अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन CHO Salary Issue 

 

यह भी पढ़ें : Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया

 

3700 से अधिक अधिकारियों को उचित वेतनमान नहीं मिलने का आरोप

संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि राज्य स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय द्वारा वेतनमान संशोधन को मंजूरी दिए जाने, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश और भारत सरकार के प्रचलित दिशा-निर्देशों के बावजूद केंद्र सरकार को अलग प्रस्ताव भेजा गया। इसके कारण प्रदेश के 3700 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आज भी संशोधित वेतनमान (CHO Salary Issue) का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

केंद्र की गाइडलाइन का दिया हवाला : CHO Salary Issue 

संघ के अनुसार आयुष्मान भारत–हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संचालन गाइडलाइन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये निश्चित मानदेय और कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। वहीं राज्य स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय ने भी वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना में वेतनमान पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बावजूद भारत सरकार को पूर्ववत वेतनमान का प्रस्ताव भेजे जाने पर संघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Digital FIR Chhattisgarh : दुर्ग बना प्रदेश का पहला पूरी तरह डिजिटल FIR जिला, शिकायतकर्ता भी करेगा ई-साइन

 

आरटीआई दस्तावेजों के आधार पर उठाए सवाल

संघ का दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेज, शासी निकाय की बैठक के कार्यवृत्त और भारत सरकार के रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार ने राज्य से भेजे गए प्रस्ताव को ही स्वीकृति दी थी। ऐसे में संशोधित वेतनमान लागू नहीं होने की वजह राज्य स्तर से अनुमोदित प्रस्ताव नहीं भेजा जाना प्रतीत होता है। संघ का कहना है कि यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है तो यह शासन के निर्णयों की अवहेलना और प्रशासनिक जवाबदेही का गंभीर मामला होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

 

CHO Salary Issue
CHO Salary Issue

मुख्यमंत्री से की पांच प्रमुख मांगें 

संघ ने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव या किसी स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई करने। अनुपूरक पीआईपी के माध्यम से संशोधित प्रस्ताव भारत सरकार को दोबारा भेजने। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का वेतनमान पुनर्निर्धारित कर बकाया अंतर राशि का भुगतान करने। भविष्य में शासन के अनुमोदित निर्णयों में अनधिकृत बदलाव रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें :  Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

 

संघ बोला- अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन CHO Salary Issue 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शासन के विधिवत निर्णयों के सम्मान, प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रदेश के हजारों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर न्याय सुनिश्चित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  Bango Dam Water Level : जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी शुरू

बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान – रिकेश सेन
Dhamtari Python Rescue : खेत में दबा कुछ हिलने लगा, खुदाई हुई तो सामने आया 10 फीट लंबा खौफनाक नज़ारा
अफसर की आंख के सामने छाया अंधेरा, चला रहे थे SUV, चाय ठेला-स्कूटी और सायकल को मारी टक्कर, तीन घायलों को पुलिस ने भिलाई के अस्पताल में कराया भर्ती, एक गंभीर
गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना
CG Breaking : जवानों और नक्सलियों के बीच खूनी खेल, मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, दोनों तरफ से अभी भी फायरिंग जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

Bilaspur E-Bus Service: दिसंबर से 15 रूट पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 419 किमी दायरे में जुड़ेंगे गांव-कस्बे

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ई-बस सेवा (Bilaspur…

Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : सड़क की धूल…

NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : बिजली उत्पादन ठप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?