CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एंटी करप्शन ब्यूरो/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ACB/EOW) की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट से मिली जमानत बरकरार रहेगी। (Chhattisgarh Liquor Scam)

Contents
  • ईडी केआरोपों पर अभी न्यायिक प्रक्रिया जारी : Chhattisgarh Liquor Scam
  • चैतन्य बघेल की जमानत बरकरार

ईडी और ACB/EOW ने हाईकोर्ट के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। एजेंसियों का कहना था कि हाईकोर्ट का आदेश कानून के अनुरूप नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और अपील खारिज कर दी।

यह भी पढ़ें : शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी

 

चैतन्य बघेल को पहले ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ACB/EOW ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में रहते हुए उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chaitanya Baghel Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

 

ईडी केआरोपों पर अभी न्यायिक प्रक्रिया जारी : Chhattisgarh Liquor Scam

ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच कथित शराब सिंडिकेट के संचालन में चैतन्य बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने करीब 1000 करोड़ रुपये के लेन-देन का संचालन किया। वहीं ACB/EOW का दावा है कि उन्हें कथित तौर पर 200 से 250 करोड़ रुपये का लाभ मिला। एजेंसी के अनुसार पूरे शराब घोटाले का आकार 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि इन आरोपों पर अभी न्यायिक प्रक्रिया जारी है और अदालत ने किसी भी आरोपी को दोषी नहीं ठहराया है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच ईडी और ACB/EOW कर रही हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में कथित शराब सिंडिकेट के माध्यम से अवैध कमीशन वसूली का नेटवर्क संचालित किया गया। इस मामले में कई राजनेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  शराब घोटाला केस: हाईकोर्ट ने ED को भेजा नोटिस, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर मांगा जवाब

चैतन्य बघेल की जमानत बरकरार

जांच एजेंसियों के अनुसार फरवरी 2019 में कथित सिंडिकेट का गठन किया गया था, जिसमें कुछ डिस्टिलरी संचालकों और अन्य लोगों की बैठक हुई थी। आरोप है कि शराब की प्रत्येक पेटी पर कमीशन तय कर अवैध वसूली की व्यवस्था बनाई गई थी।

इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य मामलों की जांच अभी भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत फिलहाल प्रभावी रहेगी।

ख़बरें और भी हैं : शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की याचिका खारिज की, ACB की कार्रवाई को माना वैध

Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन
Contaminated Water Issue : खैरागढ़ में दूषित पानी से उपजा संकट, 50 ग्रामीण बीमार, 1 मौत—गांवों में डर और नाराजगी बढ़ी
Food Safety Index : खाद्य सुरक्षा में कोरबा की हैट्रिक! लगातार तीसरी बार राज्य में मिला पहला स्थान
Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा
Worker Death Due to Negligence: बिना सेफ्टी इलेक्ट्रिक काम, करंट से युवक की मौत; तीन साल बाद दुकान संचालक पर केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?