CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
NEET Paper Leak
NEET Paper Leak

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। देशभर में कथित NEET Paper Leak मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज अब गरियाबंद (NEET Paper Leak) तक पहुंच गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में शहर में रैली निकालकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

Contents
  • परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग NEET Paper Leak
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
  • छात्रों ने रखी अपनी बात NEET Paper Leak
  • आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हाथों में तिरंगा और विरोध से जुड़े संदेश लिए छात्र वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय से रैली निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा चौक पहुंचे। वहां प्रदर्शन के बाद तहसीलदार अवंतिका गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें : Gariaband News : कागजों में बना साढ़े तीन लाख का सार्वजनिक शौचालय, जमीन पर नहीं मिली एक भी ईंट, गरियाबंद की पंचायत पर गंभीर आरोप

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग NEET Paper Leak

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने से युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ रहा है। छात्रों ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए तथा कथित गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की। उनका कहना था कि यदि परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

छात्रों ने रखी अपनी बात NEET Paper Leak

प्रदर्शन के दौरान छात्र प्रतिनिधि अमन तिवारी ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में लगातार सामने आ रही कथित धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि वे जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में खड़े हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

वहीं गुरुनूर कुकरेजा ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें : Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि परीक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शी जांच और आवश्यक कार्रवाई (NEET Paper Leak) नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं : Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत

Bhilai Nagar Nigam Digital Office : ई-ऑफिस सिस्टम लागू, भिलाई निगम में अब नहीं चलेगी कागजी नस्ती
Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Krait Snakes : सब्जियों की थैली से निकला खतरनाक करैत सांप, बाल बाल बची एक परिवार की जान
Arang Road Accident: NH-53 पर हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पारागांव में पसरा मातम
Minor kidnapping and rapping case : आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?