सीजी भास्कर, 24 जुलाई। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत उरमाल से सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितता (Gariaband News) का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए लाखों रुपये की राशि खर्च दिखा दी गई, लेकिन मौके पर आज तक शौचालय का निर्माण ही नहीं हुआ। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वे उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकाली गई। दस्तावेजों में निर्माण कार्य पूरा और भुगतान भी दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थल पर शौचालय का कोई अस्तित्व नहीं है।

यह भी पढ़ें : AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर
कागजों में निर्माण पूरा, मौके पर कुछ भी नहीं Gariaband News
ग्रामीणों के अनुसार शासन ने खुले में शौच मुक्त अभियान और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत को राशि उपलब्ध कराई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य कराए बिना ही पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित स्थल पर शौचालय का कोई निर्माण नहीं हुआ और न ही वहां किसी प्रकार के निर्माण के निशान दिखाई देते हैं।
ग्रामीणों ने तंज कसते हुए उठाए सवाल
मामले से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यंग्य किया कि शायद शौचालय बर्फ का बनाया गया होगा, जो गर्मी आते ही पिघल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में निर्माण पूरा दिखाया गया है, तो प्रशासन को मौके पर जाकर इसकी वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र
जांच और कार्रवाई की मांग Gariaband News
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्ष 2020-21 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए निकाली गई 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि से जुड़े सभी दस्तावेजों और भुगतान रिकॉर्ड की जांच की जाए।
साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें : Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार
प्रशासन के कदम पर रहेगी नजर
मामला सामने आने के बाद अब सभी की नजर जिला प्रशासन (Gariaband News) पर है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य वास्तव में हुआ था या नहीं और यदि नहीं हुआ, तो सरकारी राशि के उपयोग को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
खबरें और भी हैं : Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी
रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत



