CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का आदिवासी समाज! थाने का किया घेराव

Gariaband News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का आदिवासी समाज! थाने का किया घेराव

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई : गरियाबंद जिले (Gariaband News) के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत अमलीपदर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में समाज के लोग अमलीपदर थाना पहुंच गए।

Contents
  • सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
  • नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे समाजजन
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग

मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांदाडोंगर परिक्षेत्र देवभोग-अमलीपदर के नेतृत्व में समाजजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीपदर निवासी संस्कार नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदिवासी समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। पोस्ट वायरल होते ही समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।

समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी समाज विशेष के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव के लिए भी खतरा है। लोगों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे समाजजन

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष भोले मांझी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के पदाधिकारी अमलीपदर थाना (Gariaband News) पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

समाज की ओर से थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी सौंपी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाना अस्वीकार्य है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमलीपदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 353(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग

प्रदर्शन (Gariaband News) के दौरान भोले मांझी, धनसिंग मरकाम, शुभम कपिल, पुलस्त नेताम, मधुप्रताप नागेश, दीक्षित मांझी, नवीन सोम, किसन नेताम, अमलीपदर सरपंच हेमोबाई नागेश, श्रुति ध्रुवा, धनसिंग कुंजाम, मुकेश मरकाम, लोकेश पाथर और कुंजबिहारी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: बलरामपुर में इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हुई, हाथ-पैर के दर्द से थी पीड़ित..
Balod Dead Body Mystery : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप! पहचान नहीं, मौत का राज गहराया
Kisan Mahapanchayat : जल जंगल जमीन के मुद्दे पर किसानों की बड़ी बैठक, 30 मई को अल्दा में जुटेंगे ग्रामीण
नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर संविदा शिक्षकों ने किया प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन…
Voter List Name Deletion Controversy : मानपुर में SIR के दौरान फर्जी आवेदनों का सनसनीखेज मामला, अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटने की साजिश का आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?