सीजी भास्कर, 17 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन (निवासी- वैशाली नगर) का कल देर रात (17 मई 2026) दु:खद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। (Nidhan News)
आज शाम 4 बजे होगी अंतिम विदाई
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दिनेश सेन की अंतिम यात्रा आज दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को शाम ठीक 4:00 बजे उनके निवास स्थान ‘खंडेलवाल जैन भवन के पीछे’ से निकलेगी। इसके बाद राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। (Nidhan News)
शोक की लहर : Nidhan News
विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



