CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Chhattisgarh Weather Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून  (Chhattisgarh Weather Alert ) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में धरमजयगढ़ में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लैलूंगा, कोरबा, कापू और खरसिया में 20-20 मिमी, जबकि बीजापुर, नया बाराद्वार, करतला, साल्हेवारा, लाल बहादुर नगर, कांसाबेल, पथलगांव और मानपुर में 10-10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में भी दिखा बदलाव

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

क्यों सक्रिय हुआ मानसून Chhattisgarh Weather Alert

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निम्न दबाव क्षेत्र, कोटा, गुना, सीधी और डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसी क्षेत्र में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों पर पड़ेगा।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश सामान्य, फिर भी औसत से 18% कम

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से अब तक प्रदेश में हुई बारिश सामान्य श्रेणी में है। हालांकि औसत की तुलना में 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। विभाग के मानकों के मुताबिक –19% से +19% तक की वर्षा सामान्य श्रेणी में मानी जाती है।

रायपुर स्विमिंग पूल में NIT छात्र की मौत, मामले की पीएम रिपोर्ट से कश्मकश से उठा पर्दा
Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर
Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित
CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार
Mule Account Scam: जामुल में साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?