सीजी भास्कर, 26 जुलाई : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद गरियाबंद में कांग्रेस ने विजय रैली (Congress Victory Rally) निकालकर इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित
जिला कांग्रेस भवन से निकली रैली
रैली (Congress Victory Rally) जिला कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा चौक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाई। रैली में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
यह भी पढ़ें : ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया
इस्तीफे को बताया छात्रों के संघर्ष की जीत
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लाखों छात्र-छात्राओं के संघर्ष और विपक्ष द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों का परिणाम है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर पार्टी लगातार सरकार को घेरती रही। इसके दबाव में सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग Congress Victory Rally
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Municipal Corporation : निगम के 2021 के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप



