CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकोर्ट की फटकार, FIR दर्ज : कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी में फंसे विजय शाह, मायावती ने साधा निशाना

हाईकोर्ट की फटकार, FIR दर्ज : कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी में फंसे विजय शाह, मायावती ने साधा निशाना

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कर्नल शोफिया कुरैशी के संदर्भ में विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री विजय शाह को लेकर बड़ी मांग की है।

बसपा चीफ ने यह मांग ऐसे वक्त में की है जब मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए तो वहीं खुद मंत्री ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

बसपा चीफ ने कहा है कि विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना उचित है लेकिन देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के एक्शन के इंतजार में है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने लिखा- पहलगाम हत्याकाण्ड के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के विरुद्ध सेना के आपरेशन सिंदूर की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कल देर रात दर्ज एफआईआर उचित, किन्तु भाजपा की ओर से एक्शन की देश को प्रतीक्षा है।

उन्होंने लिखा कि देश में साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ, कोर्ट से पहले, राज्य सरकारों को बिना भेदभाव कार्रवाई करके अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी, वरना अपेक्षित विकास बाधित होता रहेगा, जो जन व देशहित में सही नहीं। हाईकोर्ट नाराज, सुप्रीम कोर्ट गए विजय शाहइन सबके बीच विजय शाह अपने खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच गए हैं।

वहीं गुरुवार को एमपी में हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, वह अदालत के विश्वास पर खरी नहीं उतरती. दरअसल, महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि HC आदेश के पालन में दर्ज FIR कर ली गई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब और FIR की ड्राफ्टिंग पर एतराज जताया। हाईकोर्ट ने कहा कि FIR इस तरीके से ड्राफ्ट की गई है जिसमे अभियुक्त की करतूतों का ज़िक्र नहीं. FIR को अगर चुनौती दी गई तो आसानी से रद्द हो सकती है।

Rule Change: 1 अप्रैल से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर!
पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, आरोपी पति गिरफ्तार
स्वाशासी सोसायटी मेडिकल कॉलेज दुर्ग में विधायक रिकेश सेन सहित कुल 8 सदस्य शासन ने किए नामित, देखिए और कौन बने सदस्य
Durg Police News : संदिग्ध आचरण, विभागीय गोपनीयता भंग करने वाला छावनी थाना का आरक्षक Suspend, SP दुर्ग की कार्यवाही
राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान…

तंग गलियों में फंस रहीं एंबुलेंस-दमकल, 310 संवेदनशील रास्तों की होगी मैपिंग

राजधानी में आग, हार्ट अटैक या किसी अन्य…

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?