सीजी भास्कर, 27 जुलाई। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों और राजकीय विश्वविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू हो चुका है। छात्र कक्षाओं में पहुंच गए हैं, लेकिन करीब एक माह बाद भी अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति पूरी नहीं हो सकी है। (Guest Lecturer Recruitment)
इससे कई कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति है। अतिथि व्याख्याताओं का कहना है कि नियुक्ति में देरी से उनकी आय भी प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें : High Court Decision : युक्तिकरण नीति को हाईकोर्ट की मंजूरी, अतिशेष व्याख्याताओं की अपील खारिज
दोबारा काम पर लौटने के निर्देश अब तक नहीं : Guest Lecturer Recruitment
राज्य सरकार ने 17 जुलाई को अतिथि व्याख्याता नीति-2024 (संशोधित-2026) जारी की। इसके बाद भी अब तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पिछले सत्र में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को दोबारा कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश कॉलेजों को नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें : BEO Suspended : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित

व्याख्याताओं की समस्या समझिए
पिछले सत्र का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो गया। नया सत्र शुरू होने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई। हर साल 11 माह काम का प्रावधान होने के बावजूद नियुक्ति में देरी होती है, जिससे साल में करीब 10 माह का ही मानदेय मिल पाता है।
व्याख्याताओं का कहना है कि इससे आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।
यह भी पढ़ें : Job Fraud Raipur : फर्जी नियुक्ति का बड़ा खेल, शिक्षक और क्लर्क ने मिलकर डकारे 1.5 करोड़
नई नीति पर भी आपत्ति : Guest Lecturer Recruitment
पहले 4 घंटे तक कक्षाएं लेने पर 2 हजार रुपए मिलते थे। 3 घंटे अतिरिक्त रुकने पर 400 रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त कार्य भत्ता मिलता था। नई नीति में 400 रुपए का अतिरिक्त कार्य भत्ता समाप्त कर दिया गया है।
अब 7 घंटे तक उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है, लेकिन भुगतान में अतिरिक्त लाभ का प्रावधान नहीं है।
यह भी पढ़ें : फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग
विभाग बोला: वित्त विभाग से अनुमति
उच्च शिक्षा संचालनालय का कहना है कि वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।
अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की है कि सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों और महाविद्यालयों को तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और व्याख्याताओं को समय पर कार्यभार मिल सके।
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Principal Promotion Demand : संघर्ष मोर्चा ने 27 अगस्त से पहले “टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश जारी करने की रखी मांग


