CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खोला शासकीय सेवा का पिटारा, व्यापमं की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 32 से अधिक परीक्षाएं लेगा व्यापमं, ताबड़तोड़ सरकारी नौकरी के अवसर

CM विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खोला शासकीय सेवा का पिटारा, व्यापमं की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 32 से अधिक परीक्षाएं लेगा व्यापमं, ताबड़तोड़ सरकारी नौकरी के अवसर

By Newsdesk Admin
10/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय सेवा का पिटारा खोल दिया है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है।

व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर पुलिस कांस्टेबल, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तक के पद शामिल हैं। ये परीक्षाएं 9 मार्च 2025 से शुरू हो कर 21 दिसम्बर 2025 तक चलेंगी।

संचालनालय कृषि विभाग के अंतर्गत जिनमें प्रयोगशाला सहायक 09 मार्च 2025 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी 13 अप्रेल 2025, संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक 23 मार्च 2025, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल एवं वि/यां.), तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पी.पी.टी. और प्री.एम.सी.ए. का 01 मई, पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की परीक्षाएं 8 मई 2025 को होगी।

पीएटी-प्रीव्हीपीटी 15 मई, प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड 22 मई, बीएससी नर्सिंग 29 मई, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षाएं 5 जून 2025 को। इसी प्रकार सहायक विकास विस्तार अधिकारी 15 जून, नगर सैनिक का 22 जून 2025 को परीक्षा संभावित है।

लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों के लिए परीक्षा तिथि 13 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग में उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई, आयुक्त आबकारी में आबकारी आरक्षक पद के लिए 27 जुलाई, उच्च शिक्षा संचालनालय में प्रयोगशाला परिचारक पद के लिए परीक्षा 03 अगस्त, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में डार्करूम असिस्टेंट, पेस्टिंग बॉय, ऑग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर (समूह-6) पदों के लिए परीक्षा 31 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) एवं 06 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (कंसट्रक्शन, मेंटनेंस), उप प्रबंधक (उपयंत्री), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), कनिष्ठ प्रबंधक-(2), (आईटी, प्रोग्रामर), कनिष्ठ संवर्ग (आईटी विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) एवं सहायक प्रबंधक (सहायक प्र्रोग्रामर) पदों की परीक्षा तिथि 7 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

इसी तरह गृह पुलिस विभाग अंतर्गत आरक्षक संवर्ग 14 सितम्बर, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स 21 सितम्बर एवं वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया 12 अक्टूबर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला 9 नवम्बर 2025 को परीक्षाएं आयोजित होगी। मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के विभिन्न पदो पर 30 नवम्बर, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन 07 दिसम्बर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर अंतर्गत अनुवादक 14 दिसम्बर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत केमिस्ट पदों के लिए 21 दिसम्बर को संभावित परीक्षा तिथि जारी की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Illegal Opium Cultivation: भाजपा नेता के खेत में उग रही अफीम की फसल का भंडाफोड़, करोड़ों की खेती जब्त
Fake Police Call Suicide Case: पुलिस बनकर धमकी देने वाले कॉल से डरा मैकेनिक, वीडियो बनाकर कर ली आत्महत्या
Mobile Recharge Price : Jio-Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम
चॉइस सेंटर में चोरी, शटर और सीसीटीवी कैमरे तोड़ भीतर घुसा चोर, कैश और मोबाइल पार
रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?