CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Bilaspur Central Jail 
Bilaspur Central Jail 

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला था। (Bilaspur Central Jail)

Contents
  • गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में लगाई छलांग : Bilaspur Central Jail 
  • एक महीने में पांच बंदियों की मौत से उठे सवाल
  • प्रशासन ने शुरू की जांच : Bilaspur Central Jail 

यह भी पढ़ें : Prison Death Case : दुर्ग सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी की मौत, दमा से था पीड़ित

वह डबल मर्डर के मामले में पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में सेंट्रल जेल में यह पांचवें बंदी की मौत का मामला है।

यह भी पढ़ें :Jail Inmate Found Hanging : सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, बैरक के भीतर फंदे पर मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में लगाई छलांग : Bilaspur Central Jail 

जानकारी के अनुसार जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में भोजन बनाने के लिए किया जाता है। घटना के समय प्लांट संचालित हो रहा था। इसी दौरान राहुल उर्फ विकेश कंवर अचानक वहां पहुंचा और जलती हुई भट्ठी में छलांग लगा दी। जेलकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी कैदी ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

Bilaspur Central Jail 
Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

एक महीने में पांच बंदियों की मौत से उठे सवाल

बिलासपुर सेंट्रल जेल में हाल के दिनों में लगातार बंदियों की मौत के मामलों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले पॉक्सो के आरोपी नीलू जगत की जेल के भीतर हत्या हुई थी, जबकि आजीवन कारावास की सजा काट रहे रामभरोसे माझी, गतौरा निवासी राजू गोंड और धर्मेंद्र सिंह की भी अलग-अलग परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

प्रशासन ने शुरू की जांच : Bilaspur Central Jail 

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने जेल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था। उन्होंने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं एफएसएल और पुलिस की टीम भी साक्ष्य जुटाकर मामले की विस्तृत जांच में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें :Nishchay Program : जेल में अचार बनाकर कमाएंगी महिला बंदियां, बैंक खाते में पहुंचेगी कमाई

ख़बरें और भी हैं :सेंट्रल जेल में पुराने विवाद का बदला, हत्या की सजा काट रहे कैदी पर नुकीली चीज से हमला, लहुलुहान अस्पताल भेजा गया

साइबर ठगी में 17 म्यूल अकाउंट से 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, राजनांदगांव में बैंक खाताधारक और सप्लायर समेत 17 गिरफ्तार…
Tanzania Gold Mine Scam : विदेशी निवेश का झांसा, सुनहरी खदान की कहानी और रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
Fake IT Raid Dhamtari: 100 करोड़ की अफवाह पर डॉक्टर के घर धावा, फर्जी अफसरों का बड़ा खुलासा
22 August Work Boycott : 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज ठप, कर्मचारियों ने किया सामूहिक अवकाश का ऐलान
Industrial Development Policy Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?