सीजी भास्कर, 30 जुलाई। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। बसंत नगर निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका महिलांगे की मौत हो गई। उसका शव घर के बाथरूम में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (Kanker Girl Death)
यह भी पढ़ें : रायपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार, निहारिका पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भानुप्रतापपुर की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, घटना देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य
ख़बरें और भी हैं : Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका



