CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Mungeli Road Video
Mungeli Road Video

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  मुंगेली जिले में जर्जर सड़क से परेशान लोगों का गुस्सा अब अनोखे विरोध के रूप में सामने (Mungeli Road Video) आया है। बिलासपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चातरखार के पास एक युवक बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बैठकर स्नान करता नजर आया। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Contents
  • बिलासपुर – जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल तस्वीर  Mungeli Road Video
  • वायरल वीडियो में गड्ढे को बनाया ‘तालाब’
  • लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
  • एनएचएआई को पहले भी मिल चुकी है फटकार

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है।

Mungeli Road Video

यह भी पढ़ें : Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

बिलासपुर – जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल तस्वीर  Mungeli Road Video

जानकारी के अनुसार, मुंगेली से पंडरिया मार्ग के चातरखार और बरेला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

यह भी पढ़ें : Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

वायरल वीडियो में गड्ढे को बनाया ‘तालाब’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे को ही तालाब बताते हुए उसमें साबुन लगाकर स्नान करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक ने यह अनोखा प्रदर्शन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की खराब स्थिति की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया।

यह भी पढ़ें : Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे व्यवस्था के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक बता रहे हैं। कई लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी उठाई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की हालत सुधरे बिना दुर्घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें : Kulgam Terror Attack : कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय की बड़ी घोषणा

एनएचएआई को पहले भी मिल चुकी है फटकार

राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर हाल ही में कलेक्टर और संभागायुक्त भी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को सुधार कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी करते हुए फटकार लगाई थी।

इसके बावजूद अब तक सड़क की स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं : Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप 

Chhattisgarh Tourism Investment : साय का ‘मास्टर स्ट्रोक’! छत्तीसगढ़ पर्यटन में 500 करोड़ का महा-निवेश
Panic due to leopard attack : पोल्ट्री फार्म में 10 मुर्गियों का शिकार, CCTV में कैद हुई घटना
State Policy Commission Vice Chairman Chhattisgarh: रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने उपाध्यक्ष, शासन का आदेश जारी
Eye Donation Awareness : नेत्रदान को लेकर बढ़ रही है जागरूकता, डेढ़ वर्षों में प्रदेश के इतने लोगों ने किया नेत्रदान
करैत के डंसने से 5वीं की छात्रा की मौत: कोरबा में इलाज के दौरान गई जान, दादी के पास सो रही थी बच्ची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?