सीजी भास्कर, 2 अगस्त : शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए बड़ी पहल की गई है। रिंग रोड (Ring Road Bilaspur) की 827.20 करोड़ रुपये की 4-लेन परियोजना को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें : Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
बैठक में बताया गया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रिंग रोड (Ring Road Bilaspur) अब अत्यंत आवश्यक हो गई है। यह परियोजना एनएच-130, एनएच-130A और एनएच-49 को आपस में जोड़ेगी, जिससे भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Crop Insurance Deadline : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
औद्योगिक और शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार
तोखन साहू ने कहा कि रिंग रोड बनने से बिलासपुर के औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे यात्रा का समय कम होगा, परिवहन आसान होगा और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
DPR और ट्रैफिक सर्वे का काम जारी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार कर रहा है। केंद्रीय मंत्री से इन प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध किया गया।
यह भी पढ़ें : Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
गडकरी ने दिया सकारात्मक संकेत Ring Road Bilaspur
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। परियोजना पूरी होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Computer Purchase Scam : 37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू
2 हजार करोड़ की अन्य सड़क परियोजनाएं भी प्रगति पर
बैठक में एनएच-49 के तहत अकलतरा के अमरताल से ओडिशा सीमा तक लगभग 155-160 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और पाराघाट-मस्तूरी से एनएच-130 को जोड़ने वाले 30-35 किलोमीटर लंबे बायपास को फोरलेन बनाने की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। इनकी अनुमानित लागत करीब 2 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Computer Purchase Scam : 37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू
इसके अलावा एनएच-130 और एनएच-130A को जोड़ने के लिए सेंदरी से दर्रीघाट तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क का सर्वे कार्य भी जारी है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होने की संभावना है।



