CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन
Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

सीजी भास्कर, 2 अगस्त : छत्तीसगढ़ के नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों (Medical College Faculty Crisis ) में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग पुराने मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को पदोन्नति देकर नए संस्थानों में पदस्थ करने की योजना बना रहा है। इसके तहत 70 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर प्रमोशन दिया जाएगा।

Contents
  • सीधी भर्ती में नहीं मिली अपेक्षित सफलता
  • पीजी सीटों पर पड़ सकता है असर
  • पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेगी चुनौती
  • स्थायी नियुक्ति मॉडल पर भी हो रही चर्चा

इससे पहले 64 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया जा चुका है। अब विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगले सप्ताह पदोन्नति के साथ स्थानांतरण आदेश जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

सीधी भर्ती में नहीं मिली अपेक्षित सफलता

नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की भर्ती के लिए सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन इसमें विभाग को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। नए मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रोफेसर के 35 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन केवल सात अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके बाद रिक्त पदों को भरने के लिए पुराने मेडिकल कॉलेजों से डॉक्टरों को पदोन्नति देकर भेजने का निर्णय लिया गया है।

पीजी सीटों पर पड़ सकता है असर

डॉक्टरों के स्थानांतरण से पुराने मेडिकल कॉलेजों की पीजी सीटों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वरिष्ठ डॉक्टरों के जाने से कुछ विभागों में मान्यता और सीटों को बनाए रखने में चुनौती आ सकती है।

रायपुर मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में एकमात्र प्रोफेसर के स्थानांतरण की स्थिति में तीन पीजी सीटों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं मेडिसिन विभाग से तीन प्रोफेसरों के तबादले की स्थिति में मौजूदा 15 पीजी सीटों को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेगी चुनौती

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी तो दूर होने की उम्मीद है, लेकिन पुराने संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रदेश के अन्य पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी इसी तरह की स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है।

स्थायी नियुक्ति मॉडल पर भी हो रही चर्चा

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सीधी भर्ती से पर्याप्त फैकल्टी नहीं मिल पा रही है, इसलिए पदोन्नति और स्थानांतरण का विकल्प अपनाया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों ने मध्य प्रदेश के मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति एक ही मेडिकल कॉलेज में होने से फैकल्टी की समस्या कम होती है। छत्तीसगढ़ में बार-बार स्थानांतरण और संविदा नियुक्तियों के कारण डॉक्टरों की उपलब्धता और नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें : Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Bodybuilding Supplements : मेडिकल स्टोर्स में 300 से 800 रुपये में बिक रहा “खास गुड़”, इसमें क्या मिला है – कोई नहीं जानता
CISF उतई के जवानों ने 81 यूनिट किया ब्लड डोनेट, AIIMS के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर
UP: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नसबंदी, महिलाओं ने किया हंगामा, डॉक्टर ने लगा दी फटकार
शादी में खाने के बाद 43 बच्चों सहित 50 लोगों की बिगड़ी तबियत, 3 बच्चों की हालत नाजुक
डायबिटीज दवा 60 की बजाय 9 रुपये में मिलेगी…10 करोड़ भारतीयों को होगा फायदा, जानें क्यों हो रहा ऐसा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?