सीजी भास्कर, 03 अगस्त।जांजगीर-चांपा जिले के चांपा रोड पर रविवार रात लिफ्ट मांगने वाले दो नाबालिगों ने कथित तौर पर 52 वर्षीय चौकीदार राधेश्याम सूर्यवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, राधेश्याम सूर्यवंशी कुलीपोटा स्थित एक कबाड़ी दुकान में चौकीदार थे और रविवार रात ड्यूटी पर जाते समय कचहरी चौक के पास दोनों नाबालिगों को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। (Janjgir Murder Case)

चलती बाइक पर पैसों को लेकर हुआ हमला : Janjgir Murder Case
बताया जा रहा है कि मेगा मार्ट के पास पहुंचने पर दोनों नाबालिगों ने उनसे पैसे मांगे। विरोध करने पर चलती बाइक में ही चाकू जैसे धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें :ट्रक ड्राइवर को 3 लोगों ने घेर कर पीटा, विरोध करने पर पत्थर और धारदार हथियार से वार, मामला भिलाई का
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का प्रारंभिक कहना है कि आरोपियों ने नशे के लिए पैसे लूटने की नीयत से हमला किया था। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें :Youth arrested for spreading terror : भिलाई में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने का मामला दर्ज


