CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट
Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 अगस्त :  छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग  (Monsoon Alert)  के अनुसार 4 अगस्त से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CMO Arrested  : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल

कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 2 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 566.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 594.6 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अब तक सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

नारायणपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, रायपुर और बलौदाबाजार में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं सरगुजा, जशपुर, बेमेतरा, कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp Account Review : 24 घंटे की समीक्षा प्रक्रिया में अचानक बंद हुई सेवा से यूजर्स परेशान

धान की फसल के लिए अहम रहेगा अगस्त

मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त का महीना खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इस दौरान अच्छी बारिश होती है तो किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और फसलों की स्थिति में सुधार होगा। वहीं लगातार भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें :  Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Chhattisgarh Cold Wave : मैनपाट में जमी ओस ने ली बर्फ की शक्ल, शीतलहर से कांपे लोग, बच्चों की सेहत पर बढ़ी चिंता
CG Monsoon : छत्तीसगढ़ में समय से 12 दिन पहले मानसून की एंट्री, इन जिलों में झमाझम बारिश
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
CG Weather : सूरज ने दिखाए अपने तीखे तेवर, छत्तीसगढ़ में लू का कहर, इन जिलों में लू की चेतावनी
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल
Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?