सीजी भास्कर, 05 अगस्त। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। (Raipur Municipal Corporation)

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जारी किया आदेश : Raipur Municipal Corporation
जारी आदेश के अनुसार, जागृति साहू, उपायुक्त को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह जसदेव सिंह बाबरा, उपायुक्त को उनके मौजूदा कार्यों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त और जोन क्रमांक-2 के चेक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, संगीता साहू, प्रभारी उपायुक्त को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें : RMC Officers Transfer : नगर निगम रायपुर में बदली जिम्मेदारियां, कई जोनों में इंजीनियरिंग अमले का फेरबदल
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
ख़बरें और भी हैं : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू, राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में कुल 192 निकाय है जिनमें 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में होंगे चुनाव


