CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने आयोग के पूर्व सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करना ऐसा अपराध है, जो लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है और इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है।

CBI जांच में सामने आए गंभीर आरोप

सीबीआई जांच के अनुसार, वर्ष 2020 से 2022 के बीच राज्य सेवा परीक्षा के दौरान जीवन किशोर ध्रुव आयोग के सचिव पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने गोपनीय प्रश्नपत्र अपने बेटे सुमित ध्रुव तक पहुंचाए। जांच के दौरान भिलाई स्थित उनके आवास से मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त दस्तावेजों में दर्ज अधिकांश प्रश्न वास्तविक परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। आरोप है कि इसी कथित पेपर लीक के आधार पर उनके बेटे का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ।

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने अपने बेटों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी पहले ही आयोग को दे दी थी और वह गोपनीय कार्यों से अलग रहे थे। साथ ही लंबे समय से जेल में होने और अन्य सह-आरोपियों के आधार पर जमानत की मांग की गई।

हालांकि, हाईकोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने वाले लोग मेहनत करने वाले लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। कोर्ट ने इसे व्यवस्था के साथ गंभीर विश्वासघात बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों को सामान्य अपराध नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे
RKVY Scheme : वर्षा पर निर्भर खेती से मिली मुक्ति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ने बदली किसान की तकदीर
CG की बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में निगम और निकाय चुनाव में विधायक-सांसदों की लगी ड्यूटी, प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव जीताने तक की जिम्मेदारी तय, 4 टीमों में शामिल 500 से ज्यादा नेता इलेक्शन चक्रव्यूह की करेंगे रचना, देखिए सूची किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की वसंगतियों को दूर करवाने की मांग लेकर सामने आया छत्तीसगढ़ नियमित सर्वशिक्षक फेडरेशन
Mahtari Vandan Yojana : हर महीने मिलने वाली राशि ने बदली जिंदगी, अब बच्चों की पढ़ाई और जरूरतें हो रहीं आसानी से पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?