CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। (Chhattisgarh School Games 2026)

Contents
  • जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी की होंगी स्पर्धाएं : Chhattisgarh School Games 2026
  • आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
  • खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर : Chhattisgarh School Games 2026

यह भी पढ़ें : Sarguja Olympic 2025-26 : आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 12 खेलों में दिखेगा हुनर

 

जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी की होंगी स्पर्धाएं : Chhattisgarh School Games 2026

प्रतियोगिता के दौरान जिम्नास्टिक (बालक एवं बालिका), क्रिकेट (बालक), ताइक्वांडो (बालक एवं बालिका) तथा कबड्डी (बालिका) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य शालेय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर देना है।

यह भी पढ़ें : Archery Academy : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी से जशपुर बनेगा खेल प्रतिभाओं का हब, युवा खिलाड़ी पाएंगे बेहतरीन सुविधाएं

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Olympic Announcement : खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, ओलंपिक प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये

खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर : Chhattisgarh School Games 2026

इस आयोजन से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को राज्य स्तरीय खेल आयोजनों के सफल मेजबान के रूप में नई पहचान भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Abhinav Bindra Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं छूएंगी आकाश, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा देंगे तकनीकी ट्रेनिंग

ख़बरें और भी हैं :Summer Camp Dantewada : आदिवासी बच्चों को मिल रहा हुनर का मंच, 17 गांवों में खेल, विज्ञान और संगीत से निखर रही प्रतिभा

रायगढ़ के जंगल में हाथियों की मस्ती :पेट पर चढ़ने की कोशिश, फिर जमीन पर लोटने लगा बेबी एलिफेंट
Sarona Balod Railway Station Inauguration : आज पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
Chhattisgarh Budget Growth: 35x Budget Surge, 5,000 करोड़ से 1.72 लाख करोड़ तक पहुंचा छत्तीसगढ़ का बजट
Eid ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च? चांद दिखने पर तय होगी ईद, जानिए कब मनाया जाएगा यह बड़ा पर्व
‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज, बोले- कांग्रेस को खुद को बचाने की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?