सीजी भास्कर, 07 अगस्त : बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार (Bank of Baroda SO Recruitment) अवसर आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलग अलग विभागों में निकली इन भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल मैनेजर, मैनेजर सिक्योरिटी और अन्य कई पद शामिल किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं।
- मैनेजर डिजिटल प्रोडक्ट 13 पद
- सीनियर मैनेजर डिजिटल प्रोडक्ट 1 पद
- प्रोडक्ट मैनेजर डिजिटल लेंडिंग 5 पद
- टेक्निकल ऑफिसर सिविल इंजीनियर 35 पद
- टेक्निकल मैनेजर सिविल इंजीनियर 21 पद
- टेक्निकल सीनियर मैनेजर सिविल इंजीनियर 6 पद
- टेक्निकल ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 15 पद
- टेक्निकल मैनेजर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 9 पद
- मैनेजर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 2 पद
- मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी 13 पद
- सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी 3 पद
- मैनेजर सिक्योरिटी 54 पद
- चीफ मैनेजर डाटा साइंटिस्ट 1 पद
- सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट 1 पद
- सीनियर मैनेजर डाटा प्रोफाइलिंग 2 पद
- सीनियर मैनेजर बीआई एंड डैशबोर्ड डेवलपमेंट 8 पद
- मैनेजर टैक्सेशन 5 पद
- मैनेजर अकाउंट्स 5 पद
- सीनियर मैनेजर टैक्सेशन 2 पद
- सीनियर मैनेजर अकाउंट्स 2 पद
- चीफ मैनेजर इनवेस्टर रिलेशंस 1 पद
शैक्षणिक योग्यता Bank of Baroda SO Recruitment
उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र का कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित (Bank of Baroda SO Recruitment) की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि 6 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और डीईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Murder Case : पति की मौत के पीछे निकली चौंकाने वाली वजह, पुलिस जांच में पत्नी ने खोला पूरी रात का राज
कितनी मिलेगी सैलरी
- जेएमजी एस वन 48480 रुपये से 85920 रुपये प्रति माह
- एमएमजी एस टू 64820 रुपये से 93960 रुपये प्रति माह
- एमएमजी एस थ्री 85920 रुपये से 105280 रुपये प्रति माह
- एसएमजी एस फोर 102300 रुपये से 120940 रुपये प्रति माह
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Bank of Baroda SO Recruitment) कर सकते हैं। पहले पंजीकरण करें, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
खबरें और भी हैं : Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार



