CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त

प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त

By Newsdesk Admin
09/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। आठ दिन पहले रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। आरोपी ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर लाइव मर्डर भी दिखाया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल पटरी पर डाल दिया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और बाइक बरामद की है।

आपको बता दें कि एक जनवरी की रात भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौडा रेल लाइन पर युवक का शव मिला था। दो स्थान से शव कटा होने पर प्रथम दृष्टया खुदकुशी माना गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में शव की शिनाख्त बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ निवासी रामकृष्ण के रूप में हुई। पिता रामरतन ने भरतकूप थाने में संदेह जताया कि बहू सुनैना और उसके प्रेमी उदयपुर नकटा हड़हा निवासी विनोद यादव ने उसके बेटे की हत्या की है।

एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि हत्या कर शव फेंका है। मंगलवार की देर शाम को बाइक से रसिन बांध की ओर जाते समय पुलिस टीम ने शक होने पर विनोद को पकड़ लिया। उससे बिना नंबर की बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुए। इनमें एक मोबाइल मृतक रामकृष्ण का था। पूछताछ और इनके मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार सुनैना के पति रामकृष्ण की जड़ी बूटी की दुकान है। घर के बगल में विनोद का आना जाना था। रामकृष्ण से भी विनोद की बोलचाल थी। सुनैना और विनोद में प्रेम हो गया।‌साजिश के तहत विनोद ने फोन कर नए साल की पार्टी के बहाने रामकृष्ण को बुलाया। भरतकूप के पतौडा रेल पटरी किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद रामकृष्ण के सिर में विनोद ने पत्थर से प्रहार कर मार दिया। लगभग 40 मीटर घसीटकर शव रेल पटरी रखकर भाग निकला। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को पकड़ लिया है।

विनोद ने बताया कि सुनैना के कहने पर वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी वीडियो कॉल कर देता रहा। शराब पीने से लेकर पटरी पर शव रखने में कई बार वीडियो कॉल की। कई बार वीडियो कॉल से हत्या का राज खुला। इसके आलावा घटनास्थल पर दूर तक खून के छींटे और एक हाथ गायब होने पर शक हुआ। विनोद हत्या कर ट्रेन के गुजरने तक का इंतजार करता रहा। वीडियो काल से ट्रेन के आने पर रामकृष्ण के कटने के दृश्य को दिखाने के बाद वहां से लौटा था। रामकृष्ण की पत्नी सुनैना तीन बच्चों की मां है। बड़ा बेटा 17 साल, दूसरा 14 साल का है जबकि आरोपी विनोद कुंआरा है।

जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ात से सीमांकन, कारोबारी नरेंद्र मोटवानी समेत 4 पर FIR; मां-बेटे के अपहरण का आरोप…
CGPSC घोटाला हत्या से भी गंभीर अपराध – हाईकोर्ट की टिप्पणी, गोयल के बेटे-बहू को जमानत नहीं
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ‘बेटे’ को लेकर उड़ी ऐसी अफवाह, भड़क गए पराग त्यागी, बोले-“ये निर्दयी लोग”
Bijapur Naxal Encounter: पेद्दागेलूर जंगल में निर्णायक मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर
Land Acquisition Dispute: हाईकोर्ट ने निगम की कॉलोनी राजसात कार्रवाई पर लगाई रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?