CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अस्पताल के गेट पर तड़पते हुए युवक की मौत: पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, 7 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

अस्पताल के गेट पर तड़पते हुए युवक की मौत: पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, 7 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। भिलाई स्थित लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल के गेट में बुधवार दोपहर एक बीमार युवक ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। उसकी मौत हो जाने के बाद उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम राजू (50 साल) बताया जा रहा है। उसकी पत्नी फरीदा ने बताया कि वो लोग पावर हाउस स्टैंड के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वो अपने पति के साथ भीख मांगकर और इधर उधर काम करके घर का खर्च चलाते। बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब राजू को अचानक झटका आने लगा।

उसके भाइयों ने उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। अस्पताल के बाहर गेट पर ही राजू के झटके बढ़ गए। फरीदा ने बताया कि राजू को उसके भाई सड़क पर ही छोड़कर चल दिए। वो काफी रोई और मदद के लिए गिड़गिड़ाई, लेकिन उन लोगों ने उसकी नहीं सुनी।

इधर राजू की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि अचानक ही उसका पूरा शरीर अंकड़ गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। फरीदा पति के शव के पास ही चूड़ियां तोड़ते हुए रोने लगी। बाद में उसका रोना और चींखे सुनकर लोगों ने अस्पताल के स्टॉफ को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल से स्ट्रेचर लेकर आया गया।

स्ट्रेचर में राजू को लिटाकर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया और उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजू के शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। पीएम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत किस वजह से हुई। अस्पताल से सुपेला थाने मर्ग मेमो भेज दिया गया है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समय पर मिलता इलाज तो बच सकती थी जान

जिस समय राजू को मिर्गी के झटके आने शुरू हुए और उसे अस्पताल लाया गया, उसी समय इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन उसे अस्पताल के गेट पर ही तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। अस्पताल गेट कई अस्पताल के स्टॉफ का आना जाना हुआ, अगर वो भी ध्यान देते और उसका इलाज शुरू करा देते तो शायद उसकी जान बच जाती।

7 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राजू के 7 बच्चे हैं। वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर रोजी मजदूरी और भीख मांगकर परिवार को पालता था। अब उसकी मौत के बाद से उन बच्चों के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

Janjgir Champa Collector Meeting: धान खरीदी और Mid Day Meal पर सख्त तेवर, कलेक्टर ने दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के सूने मकान की रेकी…..❓ दिल्ली से दुर्ग SP को शिकायत कर भेजा सीसीटीवी फुटेज, वैशाली नगर MLA रिकेश की अपील को बताया अनुकरणीय, देखिए विडियो
Cabinet Meeting Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू
Tenant Information : सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ किराएदारों की पुलिस में जानकारी देना — सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी…
Domestic Violence Case: अंबिकापुर में महिला टीचर ने ASI पति की पिटाई, बेटी को बचाते हुए फूटा सब्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

Baikunthpur Minor Rape Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?