CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर अब वन्यजीवों के सड़क किनारे नजर आने की घटनाएं  (Bijapur Leopard) लगातार सामने आ रही हैं। फरसपाल के समीप दशपाल घाट में देर रात सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने तेंदुए को देखा और उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली।

यह भी पढ़ें : Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

गर्भवती महिला को लेने गई थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस के पायलट रमेश और ईएमटी श्रीनिवास तोगर भैरमगढ़ से दशपाल गांव एक गर्भवती महिला को लेने गए थे। महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। महिला को लेकर लौटते समय रात करीब 9:30 बजे दशपाल घाट के पास सड़क पर अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ कुछ देर तक सड़क पर नजर आया। एंबुलेंस में मौजूद पायलट और ईएमटी ने उसे देखा और तस्वीर ले ली। इसके बाद तेंदुआ सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें : Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR

दशपाल के पास तेंदुआ दिखने से दहशत

दशपाल गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। आबादी के नजदीक तेंदुआ दिखाई देने से पालतू मवेशियों और अन्य घरेलू जानवरों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सड़क और गांव के आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR

पहले भी सड़क पर दिख चुका है तेंदुआ

बताया जा रहा है कि इससे पहले सोमवार 3 जुलाई को कुटरू-मंगापेटा सड़क पर भी तेंदुआ दिखाई दिया था। उस समय भी 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने तेंदुए को देखा था और उसका वीडियो बनाया था। लगातार सड़क और आबादी के आसपास तेंदुआ नजर आने से क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर चर्चा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Prayagraj : ‘प्रयागराज नहीं, रांची जाना चाहिए था’, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कसा तंज

वन विभाग की निगरानी जरूरी

दशपाल घाट के पास तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। ऐसे में वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने की जरूरत है। लोगों से रात में अकेले जंगल या सुनसान इलाकों की ओर नहीं जाने तथा वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : बीएसपी लोहा चोरी के कथित नेटवर्क पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा हमला

Flood Accident Chhattisgarh : नाले में बह गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 मजदूर भी बहे, इस तरह बची जान
Microlight Flight Training: देवभोग के 7 NCC कैडेट्स ने जगदलपुर के आसमान में रचा नया इतिहास
Hemchand Yadav University Website Hacked : हेमचंद यादव विवि की वेबसाइट हैक, अपशब्दों व धमकियों से भर दिया पेज
Raipur Honey Trap Case : तोमर भाइयों का बड़ा कारनामा, सराफा व्यापारी को हनी-ट्रैप में फंसाकर डेढ़ करोड़ वसूले
Chhattisgarh Republic Day 2026 : तिरंगे के साये में लिया गया बड़ा संकल्प, छत्तीसगढ़ की दिशा बदलने वाला संदेश आज सामने आया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?