CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Bastar Road Accident
Bastar Road Accident

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। जगदलपुर, बस्तर संभाग में तेज रफ्तार भारी वाहनों से होने वाले सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज दो सप्ताह के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच कोंडागांव में बस और ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। (Bastar Road Accident)

Contents
  • सड़कों पर बेलगाम रफ्तार बनी जानलेवा : Bastar Road Accident
  • एक और टक्कर ने बढ़ाई चिंता, 10 यात्री घायल

यह भी पढ़ें : Road Accidents Chhattisgarh : बढ़ते सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार-पुलिस से 10 दिन में मांगा जवाब

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

 

सड़कों पर बेलगाम रफ्तार बनी जानलेवा : Bastar Road Accident

27 जुलाई को बाड़ांजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद 2 अगस्त को रायकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टिप्पर ने स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोरी को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

वहीं, 4 अगस्त को लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मांदर में एक तेज रफ्तार टिप्पर ने तीन साल के मासूम को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की जान चली गई। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि रेत के कथित अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले टिप्पर और अन्य भारी वाहन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले टिप्पर वाहनों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Accident : रायगढ़ में अलग अलग सड़क हादसों ने ली दो जान, बाइक सवार युवक और बुजुर्ग की मौत

एक और टक्कर ने बढ़ाई चिंता, 10 यात्री घायल

इधर, कोंडागांव जिले में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी। लगातार हो रहे हादसों के बीच बस-ट्रक की इस भिड़ंत ने क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : The havoc of high-speed vehicles : दो जिलों में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान

ख़बरें और भी हैं :  37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी

लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..
Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सड़क में गड्ढा बना काल, अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी
CG Crime: Blind School से भागा मूक-बधिर छात्र, CCTV में कैद हुई घटना – सुरक्षा पर सवाल
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vivo V80 Price Leak
Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

Vivo V80 Price Leak : कुल मिलाकर Vivo…

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?