CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। धमतरी:रायपुर से कांकेर-बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा धमतरी मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास हुआ। मृतका की पहचान मुंबई के कांदिवली निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। वह 23 बाइक राइडर्स के समूह के साथ यात्रा कर रही थीं। (Dhamtari Bike Accident)

Contents
  • समूह से पीछे रह गई थीं रिद्धि : Dhamtari Bike Accident
  • मरकाटोला घाट को माना जाता है ब्लैक स्पॉट

रिद्धि बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे रायपुर से अन्य साथियों के साथ निकली थीं। बताया गया कि धमतरी पार करने के बाद वह कुछ देर के लिए हेलमेट उतारकर बाइक चला रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

साथ चल रहे बाइक राइडर्स ने डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर

 

समूह से पीछे रह गई थीं रिद्धि : Dhamtari Bike Accident

पुलिस के अनुसार बाइक राइडर्स का समूह कुल 20 बाइकों पर यात्रा कर रहा था। इनके साथ तीन लोग कार में भी थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि समेत तीन राइडर्स पीछे रह गईं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से हादसा हो गया।

रिद्धि सुरक्षा उपकरणों के साथ रेसिंग बाइक चला रही थीं। उनकी बाइक का नंबर एमएच 12 एसपी 0835 बताया गया है। समूह में रायपुर और नागपुर की युवतियां भी शामिल थीं। हादसे की खबर मिलते ही साथ यात्रा कर रही अन्य युवतियां सदमे में आ गईं।

यह भी पढ़ें : Woman on her way to meet her grandson dies in road accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा को मारी टक्कर

मरकाटोला घाट को माना जाता है ब्लैक स्पॉट

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह मरकाटोला घाट दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। धमतरी से चारामा के बीच मरकाटोला घाट के अलावा बालोदगहन मोड़, जगतरा, ओना-कोना मोड़, चिटौद नाला और पुरूर चौक जैसे स्थानों पर भी सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।

इस मार्ग पर बड़ी संख्या में ढाबे और होटल हैं। कई जगह सड़क के दोनों ओर भारी वाहन खड़े किए जाने से यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय स्तर पर इन संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Black Spot : सड़क हादसों को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

नवा रायपुर के क्लब में पुलिस का छापा:देर रात तक कर रहे थे पार्टी, नशे में धुत मिले लड़के-लड़कियां, क्लब के खिलाफ होगी कार्रवाई
Bharatmala Project Raipur : भारतमाला घोटाले के भ्रष्ट अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआइआर
रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख चोरी:चोर ने कार से पहले चाबी चुराई, फिर ताला खोलकर निकाले रुपए, CCTV में दिखा संदिग्ध
Cyber Fraud Network Busted : साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 23 लोग पुलिस के शिकंजे में
हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : रायपुर एयरपोर्ट से…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : झीरम घाटी नरसंहार…

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : बिलासपुर जिले में…

Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : कोरबा के छुरी…

Mahua Liquor Bhatti Busted : अंबिकापुर में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 480 किलो लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

सीजी भास्कर, 12 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?