रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम का यह ताजा अपडेट बारिश अलर्ट (CG Rain Alert) को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगले कुछ घंटों में और स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद इसके अवदाब में तब्दील होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर
इस मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। तमनार और चांदो में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि अजगरबहार, मोहला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत
रायपुर में भी बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है। भारी बारिश और वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Milk Sample Testing : दूध सप्लायरों की जांच तेज, 19 सैंपल लैब भेजे




